1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. MCD Election 2022 : केजरीवाल बोले- कूड़े के तीनों पहाड़ करेंगे खत्म, जारी की 10 गारंटी

MCD Election 2022 : केजरीवाल बोले- कूड़े के तीनों पहाड़ करेंगे खत्म, जारी की 10 गारंटी

Delhi Nagar Nigam Election 2022 : दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi Municipal Corporation Elections) को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) ने शुक्रवार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 10 गारंटियां जारी की है। दिल्ली में एमसीडी चुनाव (MCD Election) को लेकर 4 दिसंबर को मतदान होगा। जबकि सात दिसंबर को नतीजे आएंगे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Delhi Nagar Nigam Election 2022 : दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi Municipal Corporation Elections) को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) ने शुक्रवार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 10 गारंटियां जारी की है। दिल्ली में एमसीडी चुनाव (MCD Election) को लेकर 4 दिसंबर को मतदान होगा। जबकि सात दिसंबर को नतीजे आएंगे। दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi Municipal Corporation Elections)  की हर गतिविधियों पर नजर रखने के लिए आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने वॉर रूम की शुरुआत की है। पार्टी मुख्यालय में गुरुवार से शुरू हुए इस वार रूम (War Room)  की मदद से 250 सीटों की मॉनिटरिंग की जाएगी। साथ ही सभी उम्मीदवारों के नामांकन के लिए कागजात तैयार करवाए जाएंगे।

पढ़ें :- कन्नौज पर अपना फैसला बदलेंगे अखिलेश यादव? कार्यकर्ताओं से मांगा 24 घंटे का समय

नामांकन के बाद सभी वार्ड पर उम्मीदवारों के प्रचार सहित अन्य गतिविधियों पर यहीं से नजर रखी जाएगी। दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi Municipal Corporation Elections)  की हर गतिविधियों पर नजर रखने के लिए आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने वॉर रूम की शुरुआत की है। पार्टी मुख्यालय में गुरुवार से शुरू हुए इस वार रूम की मदद से 250 सीटों की मॉनिटरिंग की जाएगी। साथ ही सभी उम्मीदवारों के नामांकन के लिए कागजात तैयार करवाए जाएंगे। नामांकन के बाद सभी वार्ड पर उम्मीदवारों के प्रचार सहित अन्य गतिविधियों पर यहीं से नजर रखी जाएगी।

भाजपा पर निशाना साधते हुए अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि भाजपा (BJP) केवल झूठ बोलती है। पिछली बार भी उन्होंने शपथ पत्र जारी किया था और कोई काम नहीं किया। इस बार वचन पत्र जारी कर के लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi Municipal Corporation Elections)   में भाजपा 20 सीटों पर सिमट कर रह जाएगी।

दिल्ली के तीनों कोनो पर बने कूड़े के पहाड़ को हटाकर साफ और स्वच्छ बनाएंगे इसे हटाने के लिए दुनिया भर के एक्सपोर्ट्स की राय ली जाएगी। लंदन और पेरिस में की तरह से सफाई की जाएगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) ने एमसीडी चुनाव (MCD Election) को लेकर घोषणा पत्र जारी कर दिया है। केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi Municipal Corporation Elections)    को लेकर 10 गारंटी जारी कीं। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि दिल्ली से कूड़े के तीनों पहाड़ हटाएंगे। एमसीडी (MCD) के पार्कों को सुंदर बनाएंगे। सड़कों और गलियों की साफ- सफाई करेंगे।

निगम चुनाव में व्यापारियों के एक संगठन ने आप को समर्थन देने का एलान किया है। वहीं, एक संगठन का कहना है बाजार के विकास का आश्वासन देने वाले दल को समर्थन देंगे। आप ट्रेड विंग के दिल्ली प्रदेश संयोजक बृजेश गोयल (Delhi State Convenor Brijesh Goyal) ने कहा है कि एमसीडी (MCD) में सरकार बनने पर 20 लाख व्यापारियों की सारी परेशानियों को दूर किया जाएगा। व्यापारी वर्ग खुलकर ‘आप’ का समर्थन कर रहा है। झाड़ू की बटन दबाने का इंतजार कर रहा है।

पढ़ें :- SC और EC  ‘सूरत’ की घटना का स्वत: संज्ञान लेकर षड्यंत्रकारियों को सख़्त से सख़्त सज़ा दे : अखिलेश यादव

वार रूम पूरे चुनाव प्रचार, नामांकन दाखिल करवाने से लेकर उम्मीदवार का प्रचार अभियान, बूथ मैनेजमेंट, उम्मीदवार को समर्थन दिलाने के लिए लॉजिस्टिक मैनेजमेंट के साथ जगहों, चौराहों, सार्वजनिक स्थानों पर कैंपेन की मॉनिटरिंग भी वार रूम (War Room)  से होगी। गोपाल राय ने कहा कि चयनित सभी उम्मीदवारों पर पार्टी नजर रखेगी। हर वार्ड पर एक इंचार्ज होगा जो इस वॉर रूम (War Room)  से जुड़ा होगा। सभी इंचार्ज ग्राउंड रिपोर्ट सीधा वॉर रूम तक पहुंचाएंगे। ये चुनाव में उम्मीदवार के प्रचार अभियान, विरोध उम्मीदवार के अभियान की जानकारी पार्टी को देगा। उन्होंने कहा कि पार्टी 10 बिंदुओं को ध्यान में रखकर चुनाव लड़ेगी।

गोपाल राय (Gopal Rai) ने कहा कि चुनाव के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal)  से लेकर अलग-अलग नेता चुनाव में स्टार प्रचार होंगे। जल्द ही इन सभी के नामों की सूची जारी की जाएगी। गोपाल राय (Gopal Rai) ने कहा कि 250 सीटों पर सफलतापूर्वक नॉमिनेशन के लिए वकीलों की एक सेंट्रल टीम बना रहे हैं। इसके अलावा हर विधानसभा में एक-एक वकील नियुक्त जा रहा है। निगम चुनाव को लेकर दिल्ली में 13.5 हजार से ज्यादा बूथों पर ‘आप’ का जनसंवाद चल रहा है।

पार्टी के प्रदेश संयोजक गोपाल राय (Party’s state convener Gopal Rai) ने वॉर रूम (War Room) के उद्धाटन के दौरान कहा कि यहां से स्टार प्रचारकों के कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग का काम होगा। चुनाव से जुड़े सभी 10 गतिविधियों के प्रमुख यहां काम करेंगे। जमीनी स्तर पर 14 जिलों के अनुसार लोकसभा क्षेत्र स्तर पर 7 इंचार्ज बनाए गए हैं, जो ग्राउंड रिपोर्ट सीधा वॉर रूम तक पहुंचाएंगे। ‘आप’ के सभी जनसंवादों का निर्धारण, वक्ताओं की लिस्टिंग, लोगों को निमंत्रण देने सहित अन्य गतिविधियों को वॉर रूम से मॉनिटर किया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...