1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. MCD Election में जीत के बाद मनोज तिवारी के ‘हीही हीही हांस दिहली रिंकिया के पापा..’ गाने पर झूम रहे AAP के कार्यकर्ता

MCD Election में जीत के बाद मनोज तिवारी के ‘हीही हीही हांस दिहली रिंकिया के पापा..’ गाने पर झूम रहे AAP के कार्यकर्ता

दिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। आम आदमी पार्टी के स्पष्ट बहुत हासिल करते ही भाजपा का चौथी बार जीत का सपना टूट गया है। आम आदमी पार्टी ने 134 वार्डों में जीत हासिल की है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने 104 सीटों पर जीत दर्ज की है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

MCD Election Results: दिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। आम आदमी पार्टी के स्पष्ट बहुत हासिल करते ही भाजपा का चौथी बार जीत का सपना टूट गया है। आम आदमी पार्टी ने 134 वार्डों में जीत हासिल की है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने 104 सीटों पर जीत दर्ज की है।

पढ़ें :- Train Confirm Seat : होली पर अगर आपको घर जाने के लिए नहीं मिल रही है कंफर्म सीट तो अपनाएं ये तरीके

कांग्रेस को महज नौ सीटों से संतोष करना पड़ा। वहीं तीन सीटें निर्दली प्रत्याशियों ने जीती हैं। एमसीडी चुनाव में मिली जीत के बाद आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जमकर जश्न मना रहे हैं। जश्न में भाजपा नेता और गायक मनोज तिवारी का एक गाना खूब बज रहा है, जिस पर आम आदमी पार्टी के नेता जश्न मना रहे हैं।

दरअसल, जीत के बाद आम आदमी पार्टी के नेता मनोज तिवारी के ‘चट दिहली मार दिहली खीच के तमाचा..हीही हीही हांस दिहली रिंकिया के पापा..’ गाने पर खूब जमकर डांस कर रहे हैं। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसके जरिए वो भाजपा नेता मनोज तिवारी पर तंज भी कस रहे हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...