1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मेहुल चोकसी ने बताया आखिरी उसने क्यों छोड़ा भारत, जानिए वजह…

मेहुल चोकसी ने बताया आखिरी उसने क्यों छोड़ा भारत, जानिए वजह…

पंजाब नेशनल बैंक में घोटाले के आरोपी मुहल चोकसी डोमिनिका में प्रत्यर्पण केस का सामना कर रहा है। इस बीच उसने दावा किया कि वह देश छोड़कर नहीं भागा है, बल्कि इलाज कराने के लिए देश छोड़ा है। इसके साथ ही उसने खुद को कानून का सामना करने वाला भी बताया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक में घोटाले के आरोपी मुहल चोकसी डोमिनिका में प्रत्यर्पण केस का सामना कर रहा है। इस बीच उसने दावा किया कि वह देश छोड़कर नहीं भागा है, बल्कि इलाज कराने के लिए देश छोड़ा है। इसके साथ ही उसने खुद को कानून का सामना करने वाला भी बताया है।

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव 2024 : सपा ने पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, 18 नेताओं को दी जगह

चोकसी ने भारतीय एजेंसियों को उसका इंटरव्यू लेने का आमंत्रण देते हुए कहा कि वह हर सवाल का जवाब देने को तैयार है। द टाइम्स ऑफ इंडिया’ में प्रकाशित खबर के मुताबिक मेहुल चोकसी ने कहा कि, जब मैं इलाज क लिए अमेरिका गया था, उस समय भारती की कानूनी एजेंसियों द्वारा मेरे खिलाफ कोई वारंट नहीं था।

मेहुल चोकसी इस वक्त डोमिनिका की जेल में बंद है. दरअसल 23 मई को चोकसी एंटीगुआ और बारमुडा से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया था और उसके खिलाफ इंटरपोल के ‘यलो नोटिस’ के मद्देनजर पड़ोसी डोमिनिका में गिरफ्तार किया गया था।

अब भारत सरकार उसके प्रत्यर्पण की कोशिश में लगी है। बता दें कि, चोकसी जनवरी 2018 में देश से बाहर चला गया था। 13,500 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले से पर्दा उठने से कुछ दिन पहले ही चोकसी ने देश छोड़ दिया था और तब से एंटीगुआ में रह रहा है। चोकसी तब से एक बार भी देश नहीं लौटा है।

 

पढ़ें :- हिमाचल विधानसभा के तीन निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा मंजूर करना स्पीकर के अधिकार क्षेत्र का मामला: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...