1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. प्रवासी मजदूरों को मुंबई फिर लगी पराई, लॉकडाउन के डर से पलायन शुरू

प्रवासी मजदूरों को मुंबई फिर लगी पराई, लॉकडाउन के डर से पलायन शुरू

लॉकडाउन की आशंका से मुंबई से एक बार फिर पलायन शुरू हो गया है। प्रवासी मजदूर मुंबई छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ने के कारण अब पूर्ण लॉकडाउन के डर से मुंबई से बड़ी संख्या में मजदूरों का पलायन शुरू हो गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। लॉकडाउन की आशंका से मुंबई से एक बार फिर पलायन शुरू हो गया है। प्रवासी मजदूर मुंबई छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ने के कारण अब पूर्ण लॉकडाउन के डर से मुंबई से बड़ी संख्या में मजदूरों का पलायन शुरू हो गया है।

पढ़ें :- 4 Naxalites Killed : महाराष्ट्र में एनकाउंटर में मारे गए 4 नक्सली, चुनावों में बड़ी वारदात को देने वाले थे अंजाम

कुर्ला में लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर भारी भीड़ बढ़ने लगी है। इस भीड़ में ज्यादातर मजदूर वर्ग के लोग हैं, जिनका काम-धंधा बंद हो चुका है। उनका कहना है कि यहां भूखों मरने की नौबत आ गई है तो रहकर क्या करें?

मुंबई के कुर्ला टर्मिनस पर भारी भीड़ का नजारा अब आम होने लगा है। टिकट नहीं मिल रहा है। बिना टिकट रेल गाड़ी में बैठ नहीं सकते, लेकिन फिर भी लोग तपती धूप में पड़े हैं।

मध्य रेलवे का कहना है कि बिना रिजर्वेशन टिकट के इस बार किसी को भी यात्रा करने की इजाजत नहीं है। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा कि जो यात्री तुंरत सफर करना चाहते हैं उनके लिए समर स्पेशल है या तत्काल टिकट ले सकते हैं। बिना टिकट किसी को जाने की इजाजत नहीं है।

मुंबई में रोजी रोटी कमाने आए इन मजदूरों को एक बार फिर मुंबई पराई लगने लगी है, वजह है बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन का डर बताया जा रहा है। सवाल है कि जब रोजगार ही नहीं रहेगा तो खाएंगे क्या? प्रवासी मजदूरों के लिए साल भर में ही दुबारा मुंबई से पलायन इस कदर दुखदाई है कि इनमें से कई शायद ही वापस फिर मुंबई आए।

पढ़ें :- इंटेल इंडिया के पूर्व कंट्री हेड की मौत, साइकिल चलाते समय पीछे से तेज रफ्तार कैब ने मारी थी टक्कर

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...