मुंबई: बॉलीवुड एक्टर मिलिंद सोमन इन दिनो अपनी एक तस्वीर को लेकर विवादों मे नजर आ रहें हैं। दरअसल, मिलिंद सोमन ने एक तस्वीर साझा की थी जिसमें वो न्यूड नजर आए थे और बीच पर दौड़ते हुए दिखे। इस तस्वीर पर उनको अश्लीलता फैलाने के आरोप पर केस दर्ज हुआ था और काफी बुरी तरह से ट्रोल हुए थे।
आपको बता दें, अब मिलिंद सोमन ने एक और तस्वीर साझा करते हुए ट्रोलर्स को जवाब दिया है। ‘यहां पर जितने तरह के लोग होते हैं उतने ही उनके विचार होते हैं। हमने जो सीखा है और जो ट्रेनिंग हमें मिली है वो सारे विचार वहीं से व्यक्त होते हैं। कुछ विचार ऐसे होते हैं जो कि इस दुनिया और खुद को समझने में आते हैं। हर व्यक्ति वही बात सुनता है जो कि उसको सुनना पसंद होता है।’
View this post on Instagram
पढ़ें :- Nia Sharma ने घर के बाद खरीदी करोड़ो की कार, पोस्ट शेयर कर बोली...
इस पोस्ट से मिलिंद ने बिना किसी का नाम लिए अपनी बात कही है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। मिलिंद को काफी ऐसे पोस्ट के साथ देखा जाता है। उनका कहना था कि.. मिलिंद सोमन की वायरल तस्वीर में अश्लीलता नहीं है। जो लोग कल्पना कर रहे हैं उनके मन में अश्लीलता है।उनका ये क्राइम अच्छा लग रहा है। अगर न्यूड होना एक अपराध है तो सभी नागा बाबाओं को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।