1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राज्यमंत्री विजय कश्यप कोरोना पॉजिटिव, ऑक्सीजन लेवल कम होने से बिगड़ी हालत

राज्यमंत्री विजय कश्यप कोरोना पॉजिटिव, ऑक्सीजन लेवल कम होने से बिगड़ी हालत

यूपी में प्रदेश के राजस्व व बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कुछ दिनों से उनकी तबीयत सही नहीं थी, लगातार बुखार आ रहा था। जांच कराने पर वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुजफ्फरनगर। यूपी में प्रदेश के राजस्व व बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कुछ दिनों से उनकी तबीयत सही नहीं थी, लगातार बुखार आ रहा था। जांच कराने पर वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

इसके बाद राज्य मंत्री विजय कश्यप अपने सहारनपुर जनपद के कस्बा नानौता में स्थित आवास पर होम आइसोलेट हो गए। मंगलवार सुबह ऑक्सीजन लेवल कम होने पर उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

बता दें शहर विधायक और प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी कोरोना संक्रमित होने के कारण होम आइसोलेट हैं। उनकी हालत में अभी सुधार है। कपिल देव के बेटे और बेटी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सबसे पहले दिल्ली से लौटी बेटी की जांच पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उनका बेटा और स्टाफ के तीन कर्मचारी भी संक्रमित मिले थे।

राज्य मंत्री कपिल देव ने बताया कि अब उन्हें काफी राहत है। वहीं मुजफ्फरनगर से सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान भी पश्चिम बंगाल के चुनाव प्रचार के दौरान संक्रमित हो गए थे। जो अब चार दिन पहले कोरोना को मात देकर मुजफ्फरनगर आवास पर लौटे हैं।

पढ़ें :- हाथरस के भाजपा सांसद का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 7 मई को होनी है वोटिंग
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...