1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIP नेता मुकेश साहनी से छीना जा सकता है मंत्री पद, नाराज चल रहा बिहार का बीजेपी खेमा

VIP नेता मुकेश साहनी से छीना जा सकता है मंत्री पद, नाराज चल रहा बिहार का बीजेपी खेमा

VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी से बिहार का बीजेपी खेमा नाराज चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक मुकेश साहनी से यूपी चुनाव के बाद बिहार मंत्री पद का दर्जा वापस लिया जा सकता है। 

By प्रिन्स राज 
Updated Date

पटना। VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी से बिहार का बीजेपी खेमा नाराज चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक मुकेश साहनी से यूपी चुनाव के बाद बिहार मंत्री पद का दर्जा वापस लिया जा सकता है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में  मुकेश सहनी के मुखर विरोध और बार-बार हमले से भाजपा पसोपेश में है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले- इलेक्टोरल बॉन्ड में हम लोगों ने देखा है कैसे लोगों को डरा धमका के चंदा वसूला गया?

मुकेश सहनी की पार्टी VIP उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लोगों से अपील कर रही है कि  भाजपा को वोट नहीं दें।  विभिन्न समाचार पत्रों में विज्ञापन देकर मुकेश सहनी ने कमल छाप पर वोट नहीं डालने की अपील की है।

इस मामले को लेकर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक रंजन पटेल ने कहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव तक बीजेपी चुप है। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा इस पूरे मामले को बहुत करीब से देखा जा रहा है। समय आने पर इसका उचित जवाब दिया जाएगा। बीजेपी मानती है के मुकेश साहनी का बयान गठबंधन धर्म के खिलाफ है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...