पुदीना गर्मियों के दिनों में शरीर को ठंडा रखने का काम करता है। पुदीने का सेवन आप अलग-अलग तरीके से कर सकते हैं। आज हम आपको पुदीने से युक्त कुछ रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जिसके सेवन से आप पेट की समस्याओं से खुद को बचा सकते हैं साथ ही स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद भी उठा सकते हैं। साथ ही जाने पुदीने के सेवन से क्या फायदे होंगे…
मिंट वाटर एक हेल्दी और सिंपल पेय है। इसके लिए आपको ज्यादा काम करने की जरूरत नहीं है। आप जिस बर्तन में पानी रखते हैं उसमें 5 से 10 पत्तियां पुदीने की धोकर डाल दें। थोड़ी देर में पुदीने की खुशबू और उसके पोषक तत्व पानी में शामिल हो जाएंगे। दिनभर में जब भी आपको प्यास लगे मिंट वाटर पीएं। आपको पुदीने का पूरा लाभ मिलेगा।
कच्चे आमों के साथ पुदीने को पीसकर तैयार की गई चटनी पोषण से युक्त होती है। इसे खाने से आपको कच्चे आमों के पोषक तत्व भी मिलते हैं।
ठंडा-ठंडा पुदीने और आम का पना गर्मियों का सबसे बेहतरीन पेय है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आमों को उबाल या आग में भून लें। छिलके को उतारकर आम का गुदा निकाल लें। पुदीने को पीस लें और मसालों के साथ मिक्स कर पीएं।
गर्मियों में पुदीना राइस एक टेस्टी और हेल्दी विकल्प हो सकता है। अगर आपका पेट खराब है तो भी आप इसका सेवन कर सकते हैं। पुदीना चावल एक स्वादिष्ट व्यंजन है जिसे पुदीने के पेस्ट, जीरा, नींबू और चावल के साथ बनाया जाता है, जो एक उत्कृष्ट पूर्ण भोजन के लिए बनाया जाता है।