यूपी (UP) के मेरठ जिले (Meerut District) में बदमाशों ने गुरुवार सुबह एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां ब्रह्मपुरी थाना (Brahmapuri Police Station) क्षेत्र में घर से मार्निंगवाक के लिए निकले दंपती पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हमले में व्यापारी पति की मौत हो गई है। सूचना पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस (Brahmapuri Police Station) समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंची है।
मेरठ। यूपी (UP) के मेरठ जिले (Meerut District) में बदमाशों ने गुरुवार सुबह एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां ब्रह्मपुरी थाना (Brahmapuri Police Station) क्षेत्र में घर से मार्निंगवाक के लिए निकले दंपती पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हमले में व्यापारी पति की मौत हो गई है। सूचना पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस (Brahmapuri Police Station) समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंची है।
बताया गया कि ब्रह्मपुरी निवासी मृतक धन कुमार जैन (70) अपनी पत्नी अंजू जैन (Wife Anju Jain) के साथ गुरुवार सुबह के समय टहलने निकले थे। यहां चंद कदम चलने के बाद ही बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसा दीं। हमले में पति पत्नी घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।
घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। बताया गया कि व्यापारी धन कुमार (Businessman Dhan Kumar) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण (SSP Rohit Singh Sajwan) भी मौके पर पहुंचे हैं।