
मुंबई। मिस वर्ल्ड बनने के बाद से ही जो मानुषी छिल्लर का खुमार भारतीय लोगों पर चढ़ा है वो दिनों दिन और ज्यादा बढ़ता जा रहा है। फैंस से लेकर सेलिब्रिटी तक सभी मानुषी के दीवाने हैं जिसका सबूत है उनका सोशल मीडिया। मानुषी जबसे मिस वर्ल्ड बनने के बाद चीन से भारत लौंटी हैं तभी से काफी व्यस्त हैं लेकिन उनके मुस्कराते चेहरे को देखने के बाद उनकी थकान का अंदाजा कतई नहीं लगाया जा सकता है।
Miss World Manushi Chhillar Video Goes Viral :
बता दें कि मिस वर्ल्ड का खिताब जीत मानुषी पूरी दुनिया में हरियाणा का नाम चमकाने वाली पहली लड़की है। मानुषी कहती हैं, मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता के लिए मैंने अपने आपको तैयार करने के लिए रात-दिन एक कर दिया था। मुझे देश भर से प्यार मिला इसलिए यह सिर्फ मेरा नहीं बल्कि भारत देश भर की प्रतियोगिता थी।
मानुषी का कहना है, हरियाणा में ज्यादातर लड़कियां खूबसूरती की प्रतियोगिता में भाग नहीं लेती हैं, लेकिन मुझे वहां से बहुत ज्यादा प्यार मिला है। दिल्ली के लोगों ने भी मुझे बहुत प्यार और सम्मान दिया है। मैं सभी को धन्यवाद कहूंगी। मानुषी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।