1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मिशन 2022: भाजपा का निषाद पार्टी के साथ हुआ गठबंधन, साथ मिल कर लड़ेंगे आगामी यूपी विधानसभा चुनाव

मिशन 2022: भाजपा का निषाद पार्टी के साथ हुआ गठबंधन, साथ मिल कर लड़ेंगे आगामी यूपी विधानसभा चुनाव

लखनऊ दौरे पर भाजपा की आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने आए केंद्रीय मंत्री और उत्तरप्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेन्‍द्र प्रधान ने  आज बड़ा एलान किया है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

लखनऊ। लखनऊ दौरे पर भाजपा की आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने आए केंद्रीय मंत्री और उत्तरप्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेन्‍द्र प्रधान ने  आज बड़ा एलान किया है। लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस(Press Confrence) में उन्होंने बताया कि भाजपा का निषाद पार्टी से गठबंधन हो चुका है। यूपी चुनाव में भाजपा और निषाद पार्टी(Nishad party) मिलकर लड़ेंगी। अपना दल पहले से इस गठबंधन का हिस्‍सा है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

धर्मेन्‍द्र प्रधान ने कहा कि चुनाव प्रभारी बनने के बाद तीन दिन से उत्‍तर प्रदेश (Uttar pradesh) में हूं। यहां 2022 में एक बार फिर भाजपा की जीत सुनिश्‍चित है। उन्‍होंने निषाद पार्टी के साथ चुनावी गठबंधन की अधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि इससे एनडीए के अभियान को मजबूती मिलेगी। उन्‍होंने कहा कि अपना दल और कई अन्‍य सामाजिक (Socialist) संगठन भी हमारे साथ जुड़े हैं।

प्रेस कांफ्रेंस में बीजेपी(BJP) के चुनाव प्रभारी धर्मेन्‍द्र प्रधान, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह और प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्रदेव सिंह के साथ निषाद पार्टी के अध्‍यक्ष संजय निषाद भी मौजूद रहे। इसके अलावा यूपी सरकार(Goverment) के प्रवक्‍ता और मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह की मौजूदगी भी रही।

 

पढ़ें :- हाथरस के भाजपा सांसद का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 7 मई को होनी है वोटिंग
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...