1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mission UP 2022 : प्रियंका गांधी अगले एक हफ्ते तक टटोलेंगी यूपी की नब्ज, जानें पूरा शेड्यूल

Mission UP 2022 : प्रियंका गांधी अगले एक हफ्ते तक टटोलेंगी यूपी की नब्ज, जानें पूरा शेड्यूल

कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी पार्टी (UP in-charge Priyanka Gandhi party) की यूपी आगामी विधानसभा चुनाव (UP upcoming assembly elections) की तैयारियों का जायजा लेने सोमवार दोपहर बाद लखनऊ पहुंच रही हैं। इसके बैठकों का दौर मंगलवार से शुरू होगा। इस दौरान वह संगठन की बैठकों में हिस्सा लेंगी। उनका तीन दिन के कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया गया है। हालांकि उनके एक हफ्ते तक लखनऊ में रुकने की संभावना है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी पार्टी (UP in-charge Priyanka Gandhi party) की यूपी आगामी विधानसभा चुनाव (UP upcoming assembly elections) की तैयारियों का जायजा लेने सोमवार दोपहर बाद लखनऊ (Lucknow) पहुंच रही हैं। इसके बैठकों का दौर मंगलवार से शुरू होगा। इस दौरान वह संगठन की बैठकों में हिस्सा लेंगी। उनका तीन दिन के कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया गया है। हालांकि उनके एक हफ्ते तक लखनऊ में रुकने की संभावना है।

पढ़ें :- Breking News : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

प्रियंका अपने दौरे में पार्टी की चुनावी तैयारियों का आंकलन करने के लिए घोषणा पत्र समिति (Manifesto Committee) और चुनाव समिति (Election Committee) के साथ बैठकें करेंगी। इसके साथ ही विभिन्न संगठनों से भी मुलाकात कर उनकी राय जानेंगी। इस दौरान कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा (Congress Pratigya Yatra) का रोडमैप (Roadmap) भी फाइनल किया जाएगा। पार्टी ने अपनी प्रतिज्ञा यात्रा ( Pratigya Yatra)  पितृपक्ष के कारण टाल दी है। यह यात्रा नवरात्रि में निकालने की तैयारी है। कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा (Congress Pratigya Yatra) निकालने के साथ ही हर मण्डल में एक बड़ी जनसभा भी करेगी। इसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) मौजूद रहेंगी।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू करीब 16 मंडलों की जनसभाओं के लिए तैयारी बैठकें कर चुके हैं। कई जिलों में भी जनसभा के लिए स्थल तय कर दिए गए हैं। 19 नवंबर को लखनऊ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Former Prime Minister Indira Gandhi) की जयंती पर प्रदेश स्तरीय रैली करने की योजना है। इससे पहले प्रियंका नौ सितम्बर को अपने तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ आईं थीं। उन्होंने मैराथन बैठकें कर कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा (Congress Pratigya Yatra) और जनसभाएं करने पर सहमति दी थी।

वहीं प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) 29 सितंबर को मेरठ (Meerut) से चुनावी दौरा शुरू करेंगी। विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) का बिगुल क्रांतिधरा (Bigul krantidhara) से 29 सितंबर को फूंका जाएगा। दो अक्तूबर को वाराणसी (Varanasi) में महारैली को वह संबोधित करेंगी। सात अक्तूबर को आगरा और 16 अक्तूबर को प्रयागराज (Prayagraj) में रैली करेंगी। मेरठ (Meerut)  में कांग्रेसियों ने रैली की तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक लाख लोगों की भीड़ जुटने का दावा किया जा रहा है।

पढ़ें :- Nautanwa:चर्च में हुई विशेष प्रार्थना,आज मनाया गया पुण्य बृहस्पतिवार
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...