1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Mitti Ke Ghade Ka Paani: गर्मियों में मिट्टी के घड़े का ठंडा पानी तरावट देता है, इस दिशा रखें

Mitti Ke Ghade Ka Paani: गर्मियों में मिट्टी के घड़े का ठंडा पानी तरावट देता है, इस दिशा रखें

चिलचिलाती गर्मियों में मिट्टी के घड़े का ठंडा पानी तरावट देता है। तबीयत खुश कर देता है। प्राचीन काल से ही मिट्टी के घड़े का पानी पीना सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ghade Ka Paani : चिलचिलाती गर्मियों में मिट्टी के घड़े का ठंडा पानी तरावट देता है। तबीयत खुश कर देता है। प्राचीन काल से ही मिट्टी के घड़े का पानी पीना सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है। पीढ़ियों से भारतीय घरों में पानी स्टोर करने के लिए मिट्टी के बर्तन यानी घड़े का इस्तेमाल किया जाता है। आज भी बहुत से लोग ऐसे हैं जो मिट्टी से बने बर्तनों में पानी पीते है। मिट्टी से बने इस घड़े में कई प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा मिट्टी का घड़ा वास्‍तु के लिहाज से भी बहुत अहम होता है।  मिट्टी के घड़े को घर में सही दिशा में और सही तरीके से रखा जाए तो घर में हमेशा बरकत बनी रहती है। आइये जानते है मिट्टी का घड़ा किस दिशा में रखना होगा शुभ।

पढ़ें :- Dream secret : सपने में बिजली गिरने का ये संकेत होता है, जीवन बदलाव का कारण बन जाते है

1.मिट्टी का घड़ा उत्तर दिशा में रखें क्योंकि यह वरुण देव यानी कि जल के देवता की दिशा है। ऐसा संभव न हो तो उत्तर-पूर्व में भी रख सकते हैं। ऐसा करने से घर के सदस्यों की आय बढ़ती है, उन्हें तरक्की मिलती है।

2.मिट्टी के घड़े को कभी खाली मत होने दीजिए। जब भी इसका पानी कम हो जाए तो तुरंत भर दीजिए। दरअसल पानी को धन माना गया है और मिट्टी का भरा घड़ा घर में धन संपत्ति को भी भरा रखता है।

3.अगर घर में आर्थिक तंगी चल रही हो या नौकरी करियर की दिक्कत आ रही हो तो मिट्टी के घड़े के आगे दीपक जलाने से ये परेशानियां कम होने के योग बनते हैं।

पढ़ें :- April 2023 fasting & festivals: अप्रैल माह में पड़ने वाले हैं ये व्रत -त्योहार, अक्षय तृतीया की तिथि के बारें में जानें  
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...