HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में विधायक निधि अब 5 करोड़ की गई, सीएम योगी ने विधानसभा में किया ऐलान

यूपी में विधायक निधि अब 5 करोड़ की गई, सीएम योगी ने विधानसभा में किया ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने मंगलवार को विधानसभा में बड़ा ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने विधायक निधि (MLA fund) को बढ़ाने का ऐलान करते हुए उसे 5 करोड़ कर दिया है। पहले विधायकों को हर साल दो करोड़ की निधि मिलती थी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने मंगलवार को विधानसभा में बड़ा ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने विधायक निधि (MLA fund) को बढ़ाने का ऐलान करते हुए उसे 5 करोड़ कर दिया है। पहले विधायकों को हर साल 3 करोड़ की निधि मिलती थी।

पढ़ें :- Delhi New CM : रेखा गुप्ता के नाम पर संघ की मुहर! रेस में सबसे आगे...पढ़ें अब तक का राजनीतिक सफर

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, सरकार की कोई स्कीम व्यक्ति या पार्टी के लिए नहीं होती। 2017 के बाद सरकार के कार्य प्रदेश की 25 करोड़ जनता के उत्थान के लिए हुए हैं। जनता को साक्षी मानकर हुए हैं। साथ ही कहा कि जब तक हमारे लक्ष्य ऊंचे नहीं होंगे, तब तक हमारी उपलब्धियां बड़ी नहीं होंगी। प्रदेश में बजट का दायरा बढ़ा है। 2016 में प्रदेश का बजट लगभग ₹03 लाख करोड़ का था। आज ₹6.15 लाख करोड़ का है, यानी बजट दोगुना हुआ है।

उन्होंने कहा कि, हम लोग अपने संकल्प के विकल्प का बहाना नहीं ढूंढते। हमने हमेशा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ का प्रतिनिधित्व करने वाला बजट प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, 2017-18 का बजट किसानों को समर्पित था। 2018-19 का औद्योगिक विकास के लिए था। 2019-20 का महिला सशक्तीकरण हेतु। 2020-21 का इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए। 2021-22 का विभिन्न वर्गों के स्वावलंबन हेतु और 2022-23 का आत्मनिर्भर यूपी व ‘अंत्योदय’ की संकल्पना को समर्पित है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, सरकार पूरी मजबूती के साथ 25 करोड़ की जनता के हित के लिए कार्य करेगी। माननीय सदस्यों की इच्छा के अनुरूप मैं उनकी निधि को ₹05 करोड़ करने की घोषणा करता हूं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...