1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने माता बनैलिया देवी का दर्शन कर ली आशीर्वाद

विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने माता बनैलिया देवी का दर्शन कर ली आशीर्वाद

नौतनवा नगर की आराध्य देवी एवं भारत ही नहीं पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में विख्यात माता बनेलिया मंदिर विधायक नौतनवा पहुंचकर मंदिर ने माथा टेका और माता का दर्शन कर विधानसभा क्षेत्र में सुख शांति और समृद्धि के लिए माता से प्रार्थना किया।

By ब्यूरो महराजगंज 
Updated Date

नौतनवा महराजगंज :नौतनवा नगर की आराध्य देवी एवं भारत ही नहीं पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में विख्यात माता बनैलिया देवी मंदिर विधायक नौतनवा पहुंचकर माथा टेका और माता का दर्शन कर विधानसभा क्षेत्र में सुख शांति और समृद्धि के लिए माता से प्रार्थना किया।

पढ़ें :- पोल से उल्टा लटकर कर युवक स्टंट कर बनवा रहा था रील, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए सबके होश

जैसा कि आज सोमवार की सुबह करीब 9:00 बजे माता बनैलिया मंदिर पहुंच कर ऋषि त्रिपाठी विधायक नौतनवा सर्वप्रथम भगवान भोलेनाथ का दर्शन कर पूजा अर्चना की इसी क्रम मे माता का दर्शन किया और माथा टेक कर नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के सुख शांति और समृद्धि के लिए माता से प्रार्थना किया। इसके उपरांत उन्होंने मंदिर के पुजारीयो से मिलकर उनका भी आशीष प्राप्त किया। मंदिर के प्रबंधक एवं पुजारियों से मुलाकात कर मंदिर से संबंधित समस्याओं की भी जानकारी ली।

इस मौके पर मुख्य रूप से नौतनवा विकासखंड के ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, सोनौली से अखिलेश चंद्र त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सोनौली बबलू सिंह, भाजपा नेता विशुनदेव चौरसिया, प्रदीप पांडे, सोनू वर्मा, आनंद मिश्रा, पवन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

पढ़ें :- Lok Sabha Election: UP में दोपहर एक बजे तक  36.96 फीसदी हुआ मतदान 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...