1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Up Mlc election: वाराणसी में बृजेश सिंह ने वापस लिया पर्चा, जानिए कारण?

Up Mlc election: वाराणसी में बृजेश सिंह ने वापस लिया पर्चा, जानिए कारण?

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव (एमएलसी) को लेकर सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। इस बीच वाराणसी में बड़ा उल्टफेर देखने को मिला है। गुरुवार को एमएलसी बृजेश सिंह उर्फ अरुण सिंह (Brijesh Singh) ने अपना पर्चा वापस ले लिया है। बृजेश सिंह (Brijesh Singh) के पर्चा वापस लेने के बाद से कई तरह की बातें कहीं जा रही हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Up Mlc election: उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव (एमएलसी) को लेकर सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। इस बीच वाराणसी में बड़ा उल्टफेर देखने को मिला है। गुरुवार को एमएलसी बृजेश सिंह उर्फ अरुण सिंह (Brijesh Singh) ने अपना पर्चा वापस ले लिया है। बृजेश सिंह (Brijesh Singh) के पर्चा वापस लेने के बाद से कई तरह की बातें कहीं जा रही हैं।

पढ़ें :- Amausi Airport :21 अप्रैल से घरेलू फ्लाइटें नए टर्मिनल से भरेंगी उड़ान, तोड़ा जाएगा अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल

हालांकि, उनकी पत्नी व पूर्व एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह (Annapurna Singh) मैदान में डटी हैं। बता दें कि, बृजेश सिंह (Brijesh Singh) इस समय एमएलसी हैं और उन्होंने दूसरी बार निर्दलीय पर्चा दाखिल किया। वर्ष 2016 में हुए विधान परिषद चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी बृजेश कुमार सिंह (Brijesh Singh) को भाजपा ने समर्थन दिया था।

साथ ही उन्होंने सपा प्रत्याशी मीना कुमारी को हराया था। बता दें कि, पिछले चुनाव में बृजेश सिंह को 3038 वोट मिले थे, जबकि सपा प्रत्याशी मीना सिंह को 1084 को वोट मिले थे।

 

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव में पहले चरण की 102 सीटों पर थमा प्रचार, मतदान 19 अप्रैल को
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...