1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मोदी मंत्रिमंडल विस्तार: केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर ने दिया इस्तीफा

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार: केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर ने दिया इस्तीफा

मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में 43 मंत्री शपथ लेंगे। वहीं, इस बीच केंद्रीय मंत्री रविंशकर प्रसाद और प्रकाश जावडेकर ने भी इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले 12 मंत्रियों ने इस्तीफा दिया था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में 43 मंत्री शपथ लेंगे। वहीं, इस बीच केंद्रीय मंत्री रविंशकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर ने भी इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले 12 मंत्रियों ने इस्तीफा दिया था।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, श्रम और रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार, रसायन एवं उरर्वक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा , स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबाश्री चौधरी, शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री प्रताप सारंगी, वन और पयार्वरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया और खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राव साहेब दानवे शामिल हैं।

इससे पहले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने कनार्टक का राज्यपाल बनाए जाने की घोषणा के बाद त्यागपत्र दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...