1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. वैक्सीन फॉर ऑल : मोदी सरकार ने 44 करोड़ वैक्सीन के दिए ऑर्डर, कंपनियों को 30 प्रतिशत एडवांस

वैक्सीन फॉर ऑल : मोदी सरकार ने 44 करोड़ वैक्सीन के दिए ऑर्डर, कंपनियों को 30 प्रतिशत एडवांस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश के नाम अपने संबोधन में 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए मुफ्त वैक्सीन लगवाने का ऐलान किया है। इस घोषणा के बाद टीकाकरण की पूरी जिम्मेदारी अब केंद्र सरकार के कंधों पर आ गई है। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने तैयारी शुरू कर दी है। बता दें 21 जून से देश के सभी व्यस्कों को केंद्र के द्वारा टीका लगाया जाना है। इसके लिए बड़े पैमाने पर वैक्सीन के ऑर्डर दिए गए हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश के नाम अपने संबोधन में 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए मुफ्त वैक्सीन लगवाने का ऐलान किया है। इस घोषणा के बाद टीकाकरण की पूरी जिम्मेदारी अब केंद्र सरकार के कंधों पर आ गई है। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने तैयारी शुरू कर दी है। बता दें 21 जून से देश के सभी व्यस्कों को केंद्र के द्वारा टीका लगाया जाना है। इसके लिए बड़े पैमाने पर वैक्सीन के ऑर्डर दिए गए हैं।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को कोविशील्ड की 25 करोड़ खुराक और भारत बायोटेक को कोवैक्सिन की 19 करोड़ खुराक के ऑर्डर दिए हैं। COVID-19 टीकों की ये 44 करोड़ (25+19 करोड़) खुराक अभी से लेकर दिसंबर 2021 तक उपलब्ध रहेंगी।

इसके अतिरिक्त, दोनों कोविड टीकों की खरीद के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक को 30 प्रतिशत राशि का अग्रिम भुगतान जारी किया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...