1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. खेल रत्न पुरस्कार अब मेजर ध्यानचंद के नाम पर होगा , मोदी सरकार के फैसले का हिमंता बिस्वा सरमा ने किया स्वागत

खेल रत्न पुरस्कार अब मेजर ध्यानचंद के नाम पर होगा , मोदी सरकार के फैसले का हिमंता बिस्वा सरमा ने किया स्वागत

केंद्र की मोदी सरकार (Modi government ) ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया है। मोदी सरकार ने खेल रत्न पुरस्कार (Khel Ratna Award)  का नाम बदल दिया है। अब हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (Major Dhyan Chand Khel Ratna Award) के नाम से जाना जाएगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार (Modi government ) ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया है। मोदी सरकार ने खेल रत्न पुरस्कार (Khel Ratna Award)  का नाम बदल दिया है। अब हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (Major Dhyan Chand Khel Ratna Award) के नाम से जाना जाएगा।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

इससे पहले ये अवॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Former Prime Minister Rajiv Gandhi) के नाम हुआ करता था। टोक्यो में चल रहे ओलंपिक खेल (Olympic Games) के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma) ने कहा कि राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न करने के प्रधानमंत्री के फैसले का मैं तहे दिल से स्वागत करता हूं। मुझे नहीं लगता कि कोई विरोध होना चाहिए। जब आप किसी खिलाड़ी को ऐसे दिग्गज के नाम पर पुरस्कार देंगे, तो लोग सम्मानित महसूस करेंगे।

मिजोरम के साथ सीमा मुद्दे पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि ऐसे कई मुद्दे हैं जो अनसुलझे हैं। साथ ही आपको आगे बढ़ना है। असम की ओर से, हमारे कुछ मुद्दे हैं जिन्हें समाप्त करने की आवश्यकता है। मुझे यकीन है कि सही समय पर, मैं इसे मिजोरम के सीएम के साथ देख पाऊंगा और उन मुद्दों को हल कर पाऊंगा।

पढ़ें :- हाथरस के भाजपा सांसद का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 7 मई को होनी है वोटिंग
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...