1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भारत जोड़ो यात्रा में लगे मोदी-मोदी के नारे, राहुल गांधी इस अंदाज में दिया जवाब

भारत जोड़ो यात्रा में लगे मोदी-मोदी के नारे, राहुल गांधी इस अंदाज में दिया जवाब

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं। इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में है। इस यात्रा से कांग्रेस खुद को मजबूत करने में जुटी है। 

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं। इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में है। इस यात्रा से कांग्रेस खुद को मजबूत करने में जुटी है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

लेकिन राजस्थान के झालावाड़ की एक घटना से ऐसा लगता है कि अभी बीजेपी के सामने कांग्रेस को मजबूत होने के लिए काफी ज्यादा जतन की जरूरत है। दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मोदी-मोदी के नारे लगे। हालांकि, राहुल गांधी ने इसका अनोखे अंदाज में जवाब दिया।

‘मोदी-मोदी’ के नारों की आवाज आते ही पहले राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं ने इन लोगों को यात्रा में शामिल होने के लिए कहा, लेकिन जब वह शामिल नहीं हुए तो राहुल ने इन लोगों को फ्लाइंग किस (Flying Kiss) दिया।

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, लोग इसे दो तरीकों से देख रहे हैं। कुछ लोगों ने मोदी-मोदी के नारों पर ज्यादा ध्यान दिया है तो कुछ लोगों ने राहुल के अंदाज पर।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...