बंदर को आया बच्चे पर प्यार पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किया वीडियो शेयर
नई दिल्ली: आए दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। लेकिन अगर बंदरों के वीडियो की बात करें तो कई ऐसे वीडियो देखने मिलते हैं जिन्हे देख हमारा दिन बन जाता है। आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहें हैं जिसे देख आप हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो को हरभजन सिंह ने शेयर किया है। वीडियो में बंदर ने एक बच्चे को पकड़ रखा है।
आपको बता दें, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसी वीडियो को शेयर किया है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि दोस्ती हो तो ऐसी। वीडियो में बीच सड़क पर एक बंदर ने छोटे से बच्चे को पकड़ रखा है। मा के लाख जतन करने पर भी वह बंदर बच्चे को नहीं छोड़ रहा है। मां जैसे ही बच्चे को छुड़ाने के लिए उसके पास जाती है।
View this post on Instagram
पढ़ें :- Republic Day पर Burj Khalifa पर लहराया तिरंगा, सोशल मीडिया वीडियो तेजी से हो रहा वायरल
बंदर दोनों बाहों में बच्चे को ले लेता है। बंदर का बच्चे के प्रति यह प्यार वाकई देखने लायक है। वीडियो के बैकग्राउण्ड में हरभजन सिंह ने किशोर कुमार का लोकप्रिय गीत “तेरा जैसा यार कहां” लगा रखा है। वीडियो बहुत ही भवानात्मक है। बंदर का बच्चे के प्रति इस प्यार को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।भी