1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow Weather : मानसून ने राजधानी में दी दस्तक, जानिए अब किन शहरों में होगी बारिश

Lucknow Weather : मानसून ने राजधानी में दी दस्तक, जानिए अब किन शहरों में होगी बारिश

उत्तर प्रदेश में मॉनसून दस्तक दे चुका है। राजधानी लखनऊ में जमकर बारिश हो रही है। वहीं रविवार को लोगों को मौसम के तीखे तेवर का सामना करना पड़ा था।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

UP Monsoon: उत्तर प्रदेश में मॉनसून दस्तक दे चुका है। राजधानी लखनऊ में जमकर बारिश हो रही है। वहीं रविवार को लोगों को मौसम के तीखे तेवर का सामना करना पड़ा था।

पढ़ें :- Watch Video: मुरादाबाद में LPG गैस सिलेंडरो से भरे ट्रक में लगी आग, सिलेंडरों के ब्लास्ट से दहल उठा इलाका

राजधानी लखनऊ में सोमवार को दोपहर 03.25 अचानक मौसम ने करवट ली। सुबह से निकली तेज धूप के बाद एकाएक अंधेरा छा गया। इसके बाद तेज आंधी और बारिश की शुरुआत के साथ ही गर्मी से भारी निजात मिल गई है। तेज हवा और बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार बताया जा रहा है कि अब प्रदेश के हर जिले में बारिश होगी। वहीं मेरठ में भी बारिश जारी है। गर्मी के कारण लोगों की हालत काफी खराब थी।  लेकिन अब वहीं लोगों ने चैन की सांस ली।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...