1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Monsoon Updates : 24 घंटों में तेजी से बदलेगा मौसम, इन इलाकों में बारिश की संभावना

Monsoon Updates : 24 घंटों में तेजी से बदलेगा मौसम, इन इलाकों में बारिश की संभावना

भारत के दक्षिण स्थित केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है, लेकिन उत्तर और पूर्व के राज्यों में लोग अभी भी मानसून का इंतजार कर रहे हैं, ताकि उन्हें भीषण गर्मी से राहत मिल सके। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से अगले 24 घंटे के मौसम को लेकर अहम जानकारी दी गयी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत के दक्षिण स्थित केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है, लेकिन उत्तर और पूर्व के राज्यों में लोग अभी भी मानसून का इंतजार कर रहे हैं, ताकि उन्हें भीषण गर्मी से राहत मिल सके। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से अगले 24 घंटे के मौसम को लेकर अहम जानकारी दी गयी।

पढ़ें :- Rajasthan Assembly Elections: कर्नाटक चुनाव के बाद राजस्थान में भी उसी अंदाज में दिखे राहुल गांधी, देखिए तस्वीरें...

मौसम विभाग की ओर बताया गया है कि शनिवार को पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्र, सिक्किम, कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में धूलभरी आंधी चलने के आसार है। इन इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के प्रभाव के चलते केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, रायलसीमा, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जाताई जा रही है। इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।

अगले 24 घंटों में बिपरजॉय चक्रवात के कारण यूपी, बिहार, झारखंड में मौसम तेजी से बदलने वाला है। इन इलाकों में बादल छाए रह सकते। लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।

पढ़ें :- Bypoll Results 2023 : त्रिपुरा और बागेश्वर में BJP ने खिलाया कमल, केरल में लहराया कांग्रेस का झंडा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...