उत्तप्रदेश के मुरादाबाद में शादी शुदा महिला की मौत हो गई। महिला को,इलाज के लिए दिल्ली ले जाते समय उसकी मौत हुई है। महिला की शादी को 10 साल हो गए थे। लेकिन महिला के कोई बच्चा नहीं हो पाया था। महिला के पिता ने सुसरालियो पर महिला का बच्चे न होने के कारण उदपीड़न का आरोप लगाया हैं। महिला के पिता का आरोप है की ससुराल वालों ने ही उसकी हत्या की है।पिता के अनुसार सुसराल के लोग संतान न होने के कारण आए दिन महिला से मारपीट, किया करते थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस फिलहाल आरोपितों की तलाश कर रही है।
मुरादाबाद जनपद के भोजपुर थाना क्षेत्र के पीपल साना में बीते 10 साल पहले युवती की शादी यहां के रहने वाले,अली के साथ हुई थी। कुछ समय बाद से युवती के साथ सुसराल पक्ष के लोगो ने मारपीट करने शुरू कर दी। लड़की के पिता अब्दुल जब्बार ने जानकारी देते हुए बताया की मेरी बेटी को सुसराल के लोग सन्तान न होने को लेकर परेशान कर रहे थे।,जिसके बाद हमने ससुराल वालों को समझाया था। ल बाद सब कुछ सही हो गया था,लेकिन आज मेरे पास मुझे फ़ोन पर सूचना दी गई की मेरी बेटी आग में झुलस गई तो में उसे इलाज के दिल्ली लेकर जा रहा लेकिन रास्ते मे उसकी मौत हो,अब में सिर्फ पुलिस से इंसाफ चाहता हूं।
वही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों के तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत 4 ससुराल पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।, एसपी देहात उदयशंकर ने जानकारी देते हुए बताया की पीड़ित के परिवार की तरफ से तहरीर आई है। उसमें उन्होंने लड़की के ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर में मृतका के पति और अन्य तीन परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है आगे की कार्यवाही की जा रही है
रूपक त्यागी