1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Morbi Incident: मोरबी हादसे पर Priyanka Chopra ने जताया दुःख, कहा – बहुत भयावह घटना

Morbi Incident: मोरबी हादसे पर Priyanka Chopra ने जताया दुःख, कहा – बहुत भयावह घटना

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इंडिया वापस आ चुकी है। कोरोना महामारी के कारण से 3 वर्ष के उपरांत अपने देश लौटीं प्रियंका सुर्खियाें में छाई हुई हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अपने फैंस को पल-पल की सूचना भी दे रही है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Morbi Incident: बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इंडिया वापस आ चुकी है। कोरोना महामारी के कारण से 3 वर्ष के उपरांत अपने देश लौटीं प्रियंका सुर्खियाें में छाई हुई हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अपने फैंस को पल-पल की सूचना भी दे रही है।

पढ़ें :- फिल्म 'द फैमिली स्टार' का ट्रेलर जारी, विजय देवरकोंडा-मृणाल ठाकुर की जोड़ी लगी बेहद चटपटी

हालांकि, एक्ट्रेस की जिस पोस्ट ने सबका ध्यान आकर्षित किया वह थी गुजरात में हुए हादसे से जुड़ी पोस्ट। प्रियंका अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर शोक भी व्यक्त कर दिया है।

प्रियंका चोपड़ा ने किया इमोशनल मैसेज 

एक्ट्रेस ने लिखा, “बहुत भयावह घटना… गुजरात में पुल गिरने से प्रभावित उन सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदना। इस घटना की वजह से जो लोग घायल हुए हैं, उनके जल्द ठीक होने की कामना करती हूं। जिन लोगों का आज निधन हुआ उनके लिए मैं प्रार्थना करती हूं”।

खबरों का कहना है कि बीते रविवार शाम यानी 30 अक्टूबर को गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बने केबल सस्पेंशन ब्रिज के टूटने से कई लोगों की इस दर्दनाक हादसे में जान चली गई।

पढ़ें :- अदिति राव हैदरी की शादी की खबर निकली झूठी, 1 पोस्ट ने मचा दी सनसनी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा प्रोफेशनल वर्क की वजह से 3 वर्ष के उपरांत इंडिया वापस लौटी हैं। इससे पहले एक्ट्रेस वर्ष  2019 में मुंबई आई थीं। अभिनेत्री के वर्कफ्रंट के बारें में बात की जाए तो प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड में आखिरी बार मूवी ‘द स्काई इज पिंक’ में देखा गया था। वहीं अब जल्द ही उन्हें कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘जी ले जरा’ में देखा जाने वाला है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...