1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. केंद्रीय सरकारी विभागों में 8.72 लाख से ज्यादा पद हैं रिक्त, संसद में सरकार ने बताया

केंद्रीय सरकारी विभागों में 8.72 लाख से ज्यादा पद हैं रिक्त, संसद में सरकार ने बताया

देश में रोजगार एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। नौजवान नौकरी के लिए संघर्ष करते हुए दिख रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार भी इसको लेकर विपक्ष के निशाने पर रहती है। भर्तियों के लिए युवा भी सड़कों पर संघर्ष करते हुए दिख रहे हैं, वो भी जब केंद्रीय सरकारी विभागों में 8.72 लाख से ज्यादा रिक्त पद हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। देश में रोजगार एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। नौजवान नौकरी के लिए संघर्ष करते हुए दिख रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार भी इसको लेकर विपक्ष के निशाने पर रहती है। भर्तियों के लिए युवा भी सड़कों पर संघर्ष करते हुए दिख रहे हैं, वो भी जब केंद्रीय सरकारी विभागों में 8.72 लाख से ज्यादा रिक्त पद हैं।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

इन खाली पदों को भरने की वजाए सरकार सिर्फ आंकड़े पेश करती रहती है। केंद्र सरकार की तरफ से गुरुवार को संसद में खाली पदों के बारे में जानकारी दी गई। केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह (Union Minister Jitendra Singh) ने बताया कि एक मार्च 2020 तक केंद्र सरकार  (central government) के विभिन्न विभागों में 8 लाख 72 हजार से ज्यादा पद खाली है।

एक प्रश्न के लिखित उत्तर में उन्होंने कहा कि, ‘1 मार्च 2019 तक 9,10,153 वैकेंसी और 1 मार्च 2018 तक 6,83,823 वैकेंसी थीं। एक मार्च 2020 तक केंद्रीय सरकारी विभागों में 8,72,243 पद रिक्त हैं। तीन बड़ी भर्ती परीक्षा एजेंसियां रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी), कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) और संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा 2018-19 और 2020-21 के दौरान 2,65,468 भर्तियां की गई हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...