1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में कुट्टू के आटे की रोटी खाने से 800 से ज्यादा लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

दिल्ली में कुट्टू के आटे की रोटी खाने से 800 से ज्यादा लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

देश की राजधानी दिल्ली में एक ऐसा मामला आया है, जिसे जानकार आप हैरान हो जायेंगे। दरअसल, यहां पर मंगलवार देर रात कुट्टू के आटे की रोटी खाने के बाद करीब 800 से ज्यादा लोग अचानक बीमार हो गए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक ऐसा मामला आया है, जिसे जानकार आप हैरान हो जायेंगे। दरअसल, यहां पर मंगलवार देर रात कुट्टू के आटे की रोटी खाने के बाद करीब 800 से ज्यादा लोग अचानक बीमार हो गए।

पढ़ें :- केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने की याचिका खारिज, कोर्ट ने कहा-ये राजनीतिक मामला

सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में मंगलवार देर रात पेट दर्द, उल्टी चक्कर और कपकपी से परेशान लोग पहुंचे।

सबसे ज्यादा मरीज पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी, खिचड़ीपुर ओर त्रिलोकपुरी इलाके के हैं। इलाके में हड़कप मचा हुआ हुआ है। बता दें कि, कुट्टू की रोटी खाने से 800 से ज्यादा मरीज बीमार हुए थे। हालांकि मेडिकल सुपरिटेंडेंट का कहना है कि 400 से 500 लोग आए हैं। किसी की हालत गंभीर नहीं है।

 

पढ़ें :- अरविंद केजरीवाल को जेल में डालकर पंजाब और दिल्ली में सरकार गिराना चाहती है बीजेपी : सौरभ भारद्वाज
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...