1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. विषेश राज्य का दर्जा पुन: वापस पाने के लिए जम्मू-कश्मीर में हो सकता है किसानों जैसा आंदोलन

विषेश राज्य का दर्जा पुन: वापस पाने के लिए जम्मू-कश्मीर में हो सकता है किसानों जैसा आंदोलन

By शिव मौर्या 
Updated Date

जम्मू। देश में भाजपा की केंद्र सरकार के द्वारा लाये गये तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान करीब तीन महीनों से आंदोलनरत हैं। इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए उन्होंने हर संभव प्रयास किया है। सरकार से ग्यारह दौर की वार्ता होने के बाद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर राज्य के दर्जे की बहाली की वकालत की हैं।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

इसके लिए उन्होंने किसानों जैसे आंदोलन की बात कही हैं। कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हमें राज्य का दर्जा वापस पाने के लिए किसानों से सबक लेना चाहिए। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि किसानों के हाथ में न बंदूक है और न पत्थर, फिर भी पूरी दुनिया उनके साथ है। जम्मू-कश्मीर के लोगों को खोया हुआ राज्य का दर्जा पाने के लिए ऐसी ही कोशिश और संघर्ष करना चाहिए।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...