1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. MSD: जानें किस साथी खिलाड़ी की पत्नी के साथ धोनी की फोटो हुई सोशल मीडिया में वायरल

MSD: जानें किस साथी खिलाड़ी की पत्नी के साथ धोनी की फोटो हुई सोशल मीडिया में वायरल

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं रहते हैं। धोनी की पत्नी साक्षी किसी फोटो या वीडियो में धोनी की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इन्हीं दिनों क्रिकेटर रॉबिन उथ्प्पा की पत्नी शीतल गौतम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक तस्वीर शेयर की है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

MSD: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी(MSD) सोशल मीडिया(Social Media) पर ज्यादा सक्रिय नहीं रहते हैं। धोनी की पत्नी साक्षी किसी फोटो या वीडियो में धोनी की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इन्हीं दिनों क्रिकेटर रॉबिन उथ्प्पा(Robin Uthappa) की पत्नी शीतल गौतम(Sheetal Gautam) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट(Official  Instagram Account) पर भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक तस्वीर शेयर(Share Image) की है। इस तस्वीर में धोनी ओलिव ग्रीन रंग की टी—शर्ट में नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- IPL Point Table : राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ के समीकरण को उलझाया

पढ़ें :- IPL 2024 : मुंबई इंडियंस की 5वीं हार, हार्दिक पंड्या बोले-खुद को मुसीबत में डाल लिया...

उनके बगल में स्पोर्ट्स प्रेजेंटर तन्वी शाह(Prejenter Tanvi Shah) और भावना नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ शीतल ने लिखा है, ‘लाइटनिंग मैन’ माही के साथ हैंग आउट(Hang Out) करने में हमेशा मजा आता है। उसकी गड़गड़ाहट को मिस कर रही हूं।’ इसके बाद उन्होंने साक्षी धोनी को टैग भी किया है। ये फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। लोग इसे काफी पंसद कर रहे हैं और इस पर रिएक्शन(Reaction) दे रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...