1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में पेशी पर आते वक्त रास्ते में मुख्तार अंसारी का वाहन हुआ खराब, बेटे ने जताई थी अनहोनी की आशंका

लखनऊ में पेशी पर आते वक्त रास्ते में मुख्तार अंसारी का वाहन हुआ खराब, बेटे ने जताई थी अनहोनी की आशंका

यूपी की बांदा जेल से पेशी पर आते वक्त बाहुबली मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को लखनऊ लाया जा रहा वाहन अचानक खराब हो गया है। एंबुलेंस और वज्र वाहन के साथ मुख्तार अंसारी को लखनऊ लाया जा रहा है। मुख्तार को एंबुलेंस में रखा गया है। एंबुलेंस में एक फार्मासिस्ट, डॉक्टर और पुलिसकर्मी बैठे हैं। मुख्तार को फतेहपुर, रायबरेली के रास्ते लखनऊ लाया जा रहा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

रायबरेली। यूपी की बांदा जेल से पेशी पर आते वक्त बाहुबली मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को लखनऊ लाया जा रहा वाहन अचानक खराब हो गया है। एंबुलेंस और वज्र वाहन के साथ मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को लखनऊ (Lucknow) लाया जा रहा है। मुख्तार को एंबुलेंस में रखा गया है। एंबुलेंस में एक फार्मासिस्ट, डॉक्टर और पुलिसकर्मी बैठे हैं। मुख्तार को फतेहपुर, रायबरेली के रास्ते लखनऊ लाया जा रहा है।

पढ़ें :- Bihar News : पटना जंक्शन के पास पाल होटल में लगी आग, 6 जिंदा जले, मंजर दहला देगा

बता दें कि मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari)  की सुरक्षा में चल रहा वज्र वाहन अचानक खराब हो गया। वज्र वाहन (Thunderbolt Vehicle) में चल रहे स्टाफ ने पुलिस के आला अधिकारियों को सूचना दी। लोकल पुलिस (Local Police) ने गाड़ी के मैकेनिक को बुलाया है। मैकेनिक ने बताया कि गाड़ी में कुछ खराबी है। मैकेनिक ने धक्का लगवाकर गाड़ी को रवाना किया। बता दें कि मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari)   की सोमवार को लखनऊ कोर्ट (Lucknow Court) में पेशी होनी है। उन पर लखनऊ के जियामऊ इलाके (jiamau) में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शत्रु संपत्ति हथिया कर उस पर अवैध निर्माण कराने का आरोप है। इस मामले में मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari)   के साथ ही उनके बेटे उमर अंसारी (Umar Ansari) और अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) पर भी केस दर्ज किया गया था।

क्या है पूरा मामला?

मुख्तार अंसारी को जिस केस में सोमवार को लखनऊ की कोर्ट में पेश होना है, उसे 27 अगस्त 2020 को जियामऊ के लेखपाल सुरजन लाल ने हजरतगंज कोतवाली में दर्ज कराई थी। मुख्तार अंसारी और उसके दोनों बेटों पर आईपीसी की धारा 120 बी, 420, 467,468, 471 व सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 3 में केस दर्ज हुआ था।

डालीबाग स्थित मुख्तार अंसारी के मकान को जांच के बाद फर्जी दस्तावेजों के सहारे शत्रु संपत्ति हथियाने का मामला आया था। इस मामले में लेखपाल सुरजन लाल की तहरीर पर केस दर्ज हुआ था। मुख्तार अंसारी के वकील काजी शबिउर्रहमान ने कल जेल अधीक्षक बांदा को पत्र लिखकर कहा था कि बीमारी के चलते मुख्तार अंसारी को कोर्ट में पेश न किया जाए।

पढ़ें :- सोनौली बॉर्डर:लाखों के मादक पदार्थ हेरोइन के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार

मुख्तार अंसारी के बेटे और विधायक अब्बास अंसारी ने जताई थी अनहोनी की आशंका 

मुख्तार अंसारी के बेटे और विधायक अब्बास अंसारी ने अनहोनी की आशंका जताई थी। उनका कहना था​ कि पूर्व विधायक मुख़्तार अंसारी साहब को अभी देर रात बांदा जेल से लखनऊ ले जाने की तैयारी हो रही है, साज़िश के तहत मेडिकल कैंसल करवा कर। फिर आधी रात को बांदा जेल से लखनऊ ले जाने की ये कथित तैयारी बड़ी अनहोनी घटना की आशंका पैदा कर रही है।

अपने अगले ट्वीट में विधायक अब्बास अंसारी ने कहा था, ‘सारी रात तथा कथित उच्च अधिकारी बांदा जेल के अंदर बाहर करते रहे और मीडिया के द्वारा किए हर सवालों से बचते रहे। अब एंबुलेंस जेल गेट पर खड़ी है पर प्रशासन अभी भी मौन है। अधिकारियों की चुप्पी सरकार को कटघरे मे खड़ा कर रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...