मुंबई। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तबियत बिगड़ गयी है। पेट से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उनको मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें तीन दिन पूर्व अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बताया जा रहा है कि, पेट में कुछ शिकायत के बाद उन्हें डॉक्टरों ने मुंबई में दिखाने की सलाह दी। इसके बाद उन्हें यहां पर लगाया गया था। बताया जा रहा है कि, मुलायम सिंह यादव को आज अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव फिलहाल समाजवाटी पार्टी के संरक्षक हैं, जबकि उनके बेटे अखिलेश यादव पार्टी के अध्यक्ष हैं।