1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mulayam Singh Yadav Last Journey: पंचतत्व में विलीन हुए नेताजी, अखिलेश यादव ने दी मुखाग्नि

Mulayam Singh Yadav Last Journey: पंचतत्व में विलीन हुए नेताजी, अखिलेश यादव ने दी मुखाग्नि

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव पंचत्व में विलिन हो गए। मुलायम सिंह यादव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अखिलेश यादव ने पिता मुलायम सिंह यादव को मुखाग्नि दी। नेता जी का अंतिम स्कार उनके पैतृक निवास स्थान सैफई में किया गया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Mulayam Singh Yadav : समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव पंचतत्व में विलीन हो गए। मुलायम सिंह यादव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अखिलेश यादव ने पिता मुलायम सिंह यादव को मुखाग्नि दी। नेता जी का अंतिम स्कार उनके पैतृक निवास स्थान सैफई में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में वहां पर लोग जुटे हुए हैं। अभिषेक बच्चन, शरद पवार, अनिल अंबानी समेत अन्य नेता अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे।

पढ़ें :- पंजाब की संगरूर जिला जेल में खूनी झड़प, 2 कैदियों की मौत और दो घायल

कांग्रेस के ये नेता हुए पहुंचे सैफई
कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी और पार्टी के अन्य नेता पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैतृक गांव सैफई पहुंचे।

जहां करते थे पहलवानी वहां हुई अंतिम विदाई
बता दें कि, ​नेता जी यानी मुलायम सिंह यादव शुरूआती दिनों में जहां पर पहलवानी करते थे वहीं उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। यह वही स्थल है जहां 19 साल पूर्व उनकी पहली पत्नी मालती देवी को अंतिम विदाई दी गई थी। मालती देवी की याद में बने मेमोरियल के करीब ही रातोंरात तैयार किए गए तीन फीट ऊंचे अंत्येष्टि स्थल पर कुछ ही पलों बाद नेताजी को मुखाग्नि दी जाएगी। मालती देवी की 2003 में मृत्यु हो गई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...