समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक रहे मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की अस्थियां बुधवार को संगम में विसर्जि की गईं। उनके पिता अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) परिवार के साथ संगम पहुंचकर अस्थ्यिों को वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि विधान के साथ संगम में प्रवाहित किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में वहां पर मौजूद रहे।
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक रहे मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की अस्थियां बुधवार को संगम में विसर्जि की गईं। उनके पिता अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) परिवार के साथ संगम पहुंचकर अस्थ्यिों को वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि विधान के साथ संगम में प्रवाहित किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में वहां पर मौजूद रहे।
इसको लेकर वहां पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त की गई थी। हालांकि, इसके बाद भी पुलिस को भीड़ पर नियंत्रित करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। बता दें कि, अस्थि विसर्जन के लिए बनाए गए वीआईपी नौका पर सपा जिलाध्यक्ष योगेशचंद्र यादव को छोड़कर किसी भी सपा नेता को प्रवेश नहीं दिया गया। सपा के विधायकों को भी बाहर ही रोक दिया गया।
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के साथ चाचा शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) सहित धर्मेंद्र यादव, प्रतीक यादव आदि मौजूद रहे। बता दें कि, मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का निधन 10 अक्टूबर को हुआ था। अखिलेश यादव ने मुखाग्नि दी है। इसके पूर्व हरिद्वार में भी अस्थियों का विसर्जन किया जा चुका है।