1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी गिरफ्तार, लश्कर का है सरगना

मुंबई हमले का मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी गिरफ्तार, लश्कर का है सरगना

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। मुंबई में 26/11 हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा के सरगना जकीउर रहमान लखवी को पाकिस्तान से गिरफ्तार किया गया है। लखवी को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गिरफ्तार किया गया है। लखवी को आतंकियों को वित्तीय रूप से सहायता देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि उसकी गिरफ्तारी को लेकर मुंबई हमले का जिक्र नहीं किया गया है।

पढ़ें :- Everest Masala Row : अब 'फिश करी मसाले' पर उठे सवाल, सिंगापुर ने बाजार से उत्पाद वापस मंगाए

इस संबंध में पाकिस्तान के पंजाब के सीटीडी ने कहा कि लखवी को आतंकियों को वित्तीय सहयोग जारी रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि लखवी एक डिस्पेंसरी चलाता है और आतंकियों के लिए फंड जुटाता है। इसी आरोप में लखवी को गिरफ्तार किया गया है।

लखवी मुंबई हमला मामले में 2015 से ही जमानत पर था। उसे आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) ने गिरफ्तार किया। बहरहाल, सीटीडी ने उसकी गिरफ्तारी कहां से हुई, इस बारे में नहीं बताया है। इसने कहा, सीटीडी पंजाब द्वारा खुफिया सूचना पर आधारित एक अभियान में प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी जकी-उर-रहमान लखवी को आतंकवादी गतिविधियों के लिये धन मुहैया कराने के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया।

 

पढ़ें :- Lok Sabha Election: UP में दोपहर एक बजे तक  36.96 फीसदी हुआ मतदान 
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...