1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Mumbai News Parambir Singh: देश छोड़ के नहीं जा सकते हैं मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर, लुक आउट नोटिस हुआ जारी

Mumbai News Parambir Singh: देश छोड़ के नहीं जा सकते हैं मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर, लुक आउट नोटिस हुआ जारी

Mumbai News Parambir Singh: मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह (Former Mumbai Police Commissioner Parambir Singh) पर शिकंजा कसता जा रहा है। एक के बाद एक मामले में उन पर कार्रवाई हो रही है। वहीं, अब परमबीर सिंह देश छोड़कर नहीं जा सकते हैं। दरअसल, राज्य ​भ्रष्ट्राचार निरोध ब्यूरो ने दो लुकआउट नोटिस जारी किया है, जिसके कारण वह अब वह देश छोड़कर बाहर नहीं जा सकते।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। Mumbai News Parambir Singh: मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह (Former Mumbai Police Commissioner Parambir Singh) पर शिकंजा कसता जा रहा है। एक के बाद एक मामले में उन पर कार्रवाई हो रही है। वहीं, अब परमबीर सिंह देश छोड़कर नहीं जा सकते हैं। दरअसल, राज्य ​भ्रष्ट्राचार निरोध ब्यूरो ने दो लुकआउट नोटिस जारी किया है, जिसके कारण वह अब वह देश छोड़कर बाहर नहीं जा सकते।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024: गूगल ने डूडल के साथ लोकसभा चुनाव 2024 का मनाया जश्न, यूजर्स को दिया खास संदेश

दरअसल, परमबीर सिंह (Parambir Singh) के खिलाफ भ्रष्टज्ञचार और जबरन वसूली के मामले की जांच चल रही है, जिसमें उनके खिलाफ कई अहम सबूत मिल रहे हैं। लिहाजा उन पर शिकंजा सकता जा रहा है। गौरतलब है कि, पूर्व पुलिस कमिश्नर (former police commissioner) पर आरोप है कि उन्होंने डेवलपर श्याम सुंदर अग्रवाल से 20 करोड़ रुपये की जबरन वसूली की थी।

इन आरोपों के बाद परमबीर सिंह के खिलााफ मरीन ड्राइव पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, इस मुकदमें के बाद उनके विदेश जाने की आशंका बढ़ गयी थी। लिहाजा लुकआउट का नोटिस जारी कर दिया गया। इसके साथ ही दूसरा लुकआउट का नोटिस एसीबी की जांच शुरू होने के बाद जारी की गयी।

बता दें कि, पूर्व पुलिस कमिश्नर (former police commissioner) के खिलाफ एक के बाद एक आरोप लग रहे हैं। लिहाजा, उन पर शिकंजा कसता जा रहा है। सूत्रों की माने तो कई ऐसे मामले में हैं, जिसमें सबूत मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

 

पढ़ें :- Everest Masala Row : अब 'फिश करी मसाले' पर उठे सवाल, सिंगापुर ने बाजार से उत्पाद वापस मंगाए

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...