1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. अभिनेता करण मेहरा को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, पत्नी से मारपीट का है आरोप

अभिनेता करण मेहरा को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, पत्नी से मारपीट का है आरोप

अभिनेता करण मेहरा और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस निशा रावल के बीच बीते कई दिनों से विवाद चल रहा था। वहीं, अब खबर आई ​है कि अभिनेता ने पत्नी की पिटाई कर दी है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने घरेलू हिंसा के आरोप में अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया है। इस वक्त करण मेहरा गोरेगांव पुलिस स्टेशन में हैं और मुंबई पुलिस उनका बयान दर्ज कर रही हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। अभिनेता करण मेहरा और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस निशा रावल के बीच बीते कई दिनों से विवाद चल रहा था। वहीं, अब खबर आई ​है कि अभिनेता ने पत्नी की पिटाई कर दी है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने घरेलू हिंसा के आरोप में अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया है। इस वक्त करण मेहरा गोरेगांव पुलिस स्टेशन में हैं और मुंबई पुलिस उनका बयान दर्ज कर रही हैं।

पढ़ें :- अपने लुक से फैंस के दिलो पर कहर ढा रही हैं शमा सिंकदर

बताया जा रहा है कि करण मेहरा और निशा रावल के बीच पिछले इस बारे में कपल से बात भी की गई थी। लेकिन एक्टर ने इस पर कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया था। लेकिन निशा रावल ने सभी अफवाहों को सिरे से नकार दिया था और कहा था हमारे बीच सब कुछ ठीक है। अब करण की गिरफ्तारी से बात साफ हो गई है कि कपल के बीच चीजें ठीक नहीं है।

बता दें, करण मेहरा और निशा रावल की मुलाकात साल 2008 में फिल्म ‘हंसते हंसते’ के सेट पर हुई थी। उस फिल्म में करण मेहरा बतौर स्टाइलिस्ट काम कर रहे थे। एक्टर होने के साथ-साथ करण मेहरा फैशन ग्रेजुएट भी हैं। निशा को देखते ही करण मेहरा को उनसे प्यार हो गया था। कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2012 में शादी कर ली थी।

 

पढ़ें :- परवीन डबास ने तमिलनाडु स्टेट आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2024 में टेबल का किया उद्घाटन 
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...