1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मुंबई पुलिस ने जारी किए लाल, पीला और हरे रंग के पास, जानिए इसका महत्व

मुंबई पुलिस ने जारी किए लाल, पीला और हरे रंग के पास, जानिए इसका महत्व

महाराष्ट्र में मिनी लॉकडाउन के बावजूद कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। हालांकि, इस लॉकडाउन के दौरान मुंबई पुलिस ने जरूरी सेवाओं में जुड़े वाहनों के लिए पास जारी कर रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। महाराष्ट्र में मिनी लॉकडाउन के बावजूद कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। हालांकि, इस लॉकडाउन के दौरान मुंबई पुलिस ने जरूरी सेवाओं में जुड़े वाहनों के लिए पास जारी कर रही है।

पढ़ें :- 4 Naxalites Killed : महाराष्ट्र में एनकाउंटर में मारे गए 4 नक्सली, चुनावों में बड़ी वारदात को देने वाले थे अंजाम

मुंबई पुलिस द्वारा जारी लाल, हरे और पीले रंग के ये पास वाहनों पर लगाकर जरूरी सेवाओं से जुड़े लोग सड़क पर चल सकते हैं। मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में एक मई सुबह सात बजे तक धारा 144 लागू है।

मुंबई पुलिस के कमिश्नर हेमंत नागराले ने कहा कि इन पास का जो भी दुरूपयोग करेगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि जरूरी सेवाओं में लगे वाहनों के लिए तीन रंग के पास जारी किए हैं।

मेडिकल स्टाफ के लिए लाल रंग के पास होंगे तो खानेपीने की सेवाओं से जुड़े वाहनों पर हरे रंग के पास लगे होंगे। अन्य जरूरी सेवाओं के लिए पीले रंग के पास हैं।

 

पढ़ें :- इंटेल इंडिया के पूर्व कंट्री हेड की मौत, साइकिल चलाते समय पीछे से तेज रफ्तार कैब ने मारी थी टक्कर

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...