1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मुंबई की ‘Nirbhaya’ हारी जिंदगी की जंग, हैवानों ने इंसानियत को किया था शर्मशार

मुंबई की ‘Nirbhaya’ हारी जिंदगी की जंग, हैवानों ने इंसानियत को किया था शर्मशार

मुंबई (Mumbai) में दिल्ली की निर्भया (Delhi's Nirbhaya) जैसी हैवानियत की शिकार हुई 30 वर्षीय पीड़िता आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई। बता दें कि बीते 9 सितंबर को मुंबई के साकी नाका इलाके के खैरानी रोड पर कथित तौर पर बलात्कार के बाद बेहोश पड़ी मिली थी। इस पीड़िता की शुक्रवार को मुंबई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने बताया कि इस महिला के साथ 'निर्भया' (Nirbhaya) जैसी हैवानियत हुई थी। हैवानों ने दुष्कर्म के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दिया था।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। मुंबई (Mumbai) में दिल्ली की निर्भया (Delhi’s Nirbhaya) जैसी हैवानियत की शिकार हुई 30 वर्षीय पीड़िता आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई। बता दें कि बीते 9 सितंबर को मुंबई के साकी नाका इलाके के खैरानी रोड पर कथित तौर पर बलात्कार के बाद बेहोश पड़ी मिली थी। इस पीड़िता की शुक्रवार को मुंबई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने बताया कि इस महिला के साथ ‘निर्भया’ (Nirbhaya) जैसी हैवानियत हुई थी। हैवानों ने दुष्कर्म के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दिया था।

पढ़ें :- आज भी 3 में से सिर्फ 1 महिला के हाथ में रोज़गार क्यों है? राहुल गांधी ने महिलाओं के लिए किए ये वादे

इस जघन्य अपराध के आरोपी जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम मोहन चौहान  है।  आरोपी मोहन चौहान को पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों पर दबोच लिया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि एक महिला को एक शख्स बुरी तरह से पीट रहा है। यह सूचना मिलते ही पुलिस  टीम मौके पर पहुंची। यहां सड़क पर महिला खून से लथपथ पड़ी हुई थीं। इसके बाद महिला को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। शुक्रवार को अस्पताल में महिला की मौत हो गई।

मुंबई पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ। उनके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाला गया है। पुलिस का कहना है कि सड़क किनारे खड़े एक टेम्पो के अंदर महिला के साथ यह हैवानियत की गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वाहन के अंदर भी खून के धब्बे मिले हैं। उन्होंने बताया कि कुछ सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी चौहान को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 376 (बलात्कार) के तहत गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है।

इस जघन्य अपराध पर महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जल्द से जल्द चार्जशीट दायर की जाए और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए मामले को तेजी से बढ़ाया जाए।

पढ़ें :- मुख्तार के बेटे उमर अंसारी ने दिल्ली एम्स के डॉक्टरों से पोस्टमार्टम कराने की बांदा डीएम को दी अर्जी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...