1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल में मर्डर: पार्टी करने आए युवकों की कर्मचारियों से हुआ विवाद, मारपीट में एक की मौत

नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल में मर्डर: पार्टी करने आए युवकों की कर्मचारियों से हुआ विवाद, मारपीट में एक की मौत

नोएडा (Noida) के सेक्टर 39 में सोमवार रात एक सनसनीखेज वारदात हुई। यहां पर स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल (Garden Galleria Mall) में सोमवार रात पब लॉस्ट लेमन्स में पार्टी करने आए दोस्तों का स्टाफ से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। नोएडा (Noida) के सेक्टर 39 में सोमवार रात एक सनसनीखेज वारदात हुई। यहां पर स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल (Garden Galleria Mall) में सोमवार रात पब लॉस्ट लेमन्स में पार्टी करने आए दोस्तों का स्टाफ से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई।

पढ़ें :- Breaking News : बिहार में महागठबंधन की सीटों का ऐलान, जानें किसके खाते में आई कितनी सीट, देखें पूरी सूची

वहीं, इस दौरान एक युवक की ​हत्या कर दी गयी। मॉल में युवक की हत्या के बाद वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। वहीं, इस घटना के बाद आरोपियों पर कार्रवाई शुरू हो गयी है। पुलिस ने बताया कि, सोमवार की रात एक निजी कंपनी के कर्मचारी यहां पर पार्टी के लिए आए थे। इसमें एक महिला भी शामिल थी।

इनके द्वारा खाना के साथ ही शराब का आर्डर दिया गया था। रात करीब 11 बजे उन्होंने और शराब का ऑर्डर दिया। कहा जा रहा है कि इस दौरान पब बंद होने के साथ ही बिल चुकाने को लिए गया गया। इसी को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ते ही मारपीट की नौबत आ गई।

उन्होंने कहा कि झगड़े के दौरान ब्रजेश को धक्का दिया गया जिससे उसका सिर किसी चीज से टकराकर फट गया। ब्रजेश के सिर से खून बहने लगा। इसके बाद ब्रजेश को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गयी। पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्जकर आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें :- केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोला UN, 'ह​म उम्मीद करते हैं कि हर किसी के अधिकारों की जाएगी रक्षा'
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...