1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Murder: शाहजहांपुर में चुनावी विवाद में सपा नेता की गोली मारकर हत्या, एक गंभीर

Murder: शाहजहांपुर में चुनावी विवाद में सपा नेता की गोली मारकर हत्या, एक गंभीर

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में चुनावी विवाद में मंगलवार को सपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, फायरिंग के दौरान एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। उधर, इस विवाद के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है, जिसके कारण वहां पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Murder: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में चुनावी विवाद में मंगलवार को सपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, फायरिंग के दौरान एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। उधर, इस विवाद के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है, जिसके कारण वहां पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

पढ़ें :- Elon Musk India Visit cancelled : एलन मस्क ने अचानक रद्द की भारत यात्रा, PM मोदी से करने वाले थे मुलाकात

बता दें कि, विक्रमपुर चकोरा गांव निवासी सुधीर कुमार सपा के बूथ अध्यक्ष हैं। मंगलवार सुबह वो खेत जा रहे थे। तभी उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से सुधीर की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण वहां पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस के आला अधिकारी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

हालांकि पुलिस अभी हत्या के पीछे कारण स्पष्ट नहीं कर सकी है। बता दें कि, दूसरे चरण में शाहजहांपुर में मतदान हुआ। इस दौरान बूथ पर फर्जी वोटिंग को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद जमकर बवाल भी हुआ।

मंगलवार सुबह अड़ोस-पड़ोस में रहने वाले दोनों पक्षों में फिर विवाद हुआ। दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग हुई, पथराव हुआ, दो लोगों को गोली लगी। सपा बूथ एजेंट सुधीर यादव की सिर में गोली लगने से मौत हो गई। जबकि दूसरे पक्ष भाजपा समर्थक वीरेंद्र यादव जख्मी है। वह लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

पढ़ें :- Electoral Bond Case : अमित शाह का राहुल पर पलटवार, बोले- क्या विपक्ष को इलेक्टोरल बांड से मिले चंदे को भी ‘जबरन वसूली’ कहेंगे
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...