1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Murder: मॉर्निंग वॉक निकले अखिलेश का बदमाशों ने पूछा नाम, फिर गोली मारकर कर दी हत्या

Murder: मॉर्निंग वॉक निकले अखिलेश का बदमाशों ने पूछा नाम, फिर गोली मारकर कर दी हत्या

Murder: जौनपुर (jaunpur) में शुक्रवार को एक बड़ी वारदात हुई। इस वारदात के बाद कानून व्यवसथा पर सवाल उठने लगे हैंं। घटना शुक्रवार सुबह की है, जबकि बक्शा थाना क्षेत्र के मई बाजार के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले 55 वर्षीय अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पढ़ें :- पोल से उल्टा लटकर कर युवक स्टंट कर बनवा रहा था रील, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए सबके होश

वारदात के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र बरपुर निवासी अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) रोज की तरफ भाई योगेश यादव (Yogesh Yadav) के साथ सुबह टहलने के लिए गए थे। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे।

इस दौरान नकाबपोश बदमाशों ने नमस्ते करते हुए नाम पूछा। अखिलेश (Akhilesh Yadav) के नाम बताते ही पीछे बैठा बदमाश सीने पर गोली मार दी। गोली लगते ही अखिलेश यादव खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए। वहीं, वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए हैंं। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...