1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Nagpanchami special 2021: सपने में साप देखने पर ​मिलता पर मिलता है ये फल

Nagpanchami special 2021: सपने में साप देखने पर ​मिलता पर मिलता है ये फल

शिव आदि देव हैं। शेष नाग जीवचार्य हैं। आज अत्यंत महत्व का पर्व है नाग पंचमी। हिन्दू पंचांग के अनुसार सावन माह की शुक्ल पक्ष के पंचमी को नाग पंचमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता या सर्प की पूजा की जाती है और उन्हें दूध से स्नान कराया जाता है। शास्त्रों में नागों को दूध से स्नान कराने को कहा गया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Nagpanchami special 2021: शिव आदि देव हैं। शेष नाग जीवचार्य हैं। आज अत्यंत महत्व का पर्व है नाग पंचमी। हिन्दू पंचांग के अनुसार सावन माह की शुक्ल पक्ष के पंचमी को नाग पंचमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता या सर्प की पूजा की जाती है और उन्हें दूध से स्नान कराया जाता है। शास्त्रों में नागों को दूध से स्नान कराने को कहा गया है। नागपंचमी के ही दिन अनेक गांव व कस्बों में कुश्ती का आयोजन होता है जिसमें आसपास के पहलवान भाग लेते हैं। गाय, बैल आदि पशुओं को इस दिन नदी, तालाब में ले जाकर नहलाया जाता है। इस दिन अष्टनागों की पूजा की जाती है। परंपरा के अनुसार हम सब सांपो की पूजा करते हैं लेकिन सपने में सांप देखने पर हम सब डर जाते है।

पढ़ें :- Chaitra Purnima 2024 : चैत्र पूर्णिमा का व्रत इस दिन रखा जाएगा , जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

 

सपने हमारे जीवन का ​अभिन्न अंग है। कई बार आप सपने में ऐसी चीजें देख लेते हैं कि सारा दिन दिमाग उसी उलझन में रहता है कि आखिर उस सपने का क्या मतलब था। यहां तक कि सपने में भी अगर सांप दिख जाए तो व्यक्ति घबराकर उठ बैठता है। आईये जानते हैं कि सपने में अगर सांप दिख जाय तो उसका मतलब क्या होता है ।

 

  • सपने में यदि आप किसी मंदिर में सांप देख लेते हैं या जाग्रत अवस्था में किसी मंदिर में सांप दिखाई दे जाए तो इसे शुभ माना जाता है। मंदिर में सांप दिखना इस बात का संकेत है कि आपकी मनोकामनाएं निकट भविष्य में ही पूर्ण होने वाली है।

 

पढ़ें :- Pitru Paksha 2024 : जानें कब से शुरू होगा पितृ पक्ष , पितरों की आत्मा की शांति के लिए  विशेष है
  • यदि आप सांप को पेड़ पर चढ़ते हुए देखें तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन में जल्द ही कोई शुभ घटना होने वाली है। यह तरक्की का भी संकेत है। साथ ही अचानक लाभ या रुका हुआ धन वापस मिलने का संकेत भी माना जाता है।

 

  • सपने में यदि शिवलिंग पर सांप लिपटा हुआ दिखाई दे तो यह भी शुभ संकेत है। इसका अर्थ यह हुआ कि भगवान शिव का आशीर्वाद आने के साथ है और जिस कार्य को पूरा करने के लिए आप लंबे समय से इंतेजार हैं उसमें शीघ्र ही सफलता मिलने वाली है।

 

  • सपने में नाग-नागिन के जोड़े को प्रेम करते देखना अशुभ सूचक है। यदि साक्षात नाग-नागिन प्रणय करते दिखें तो वहां से हट जाएं। यह बड़ी हानि की सूचना देता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...