1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Narayan Rane Breaking: उद्धव ठाकरे पर विवादित टिप्पणी के मामले में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे पुलिस हिरासत में

Narayan Rane Breaking: उद्धव ठाकरे पर विवादित टिप्पणी के मामले में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे पुलिस हिरासत में

उद्वव ठाकरे (Udvav Thackeray) पर विवादित बयान देकर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) मुश्किलों में फंस गए हैं। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि नारायण को गिरफ्तार किया जा सकता है। इसको लेकर भाजपा और शिवसेना के कार्यकर्ता आमने सामने आ गए हैं। उधर, विवादित बयान को लेकर नारायण राणे के खिलाफ पूरे महाराष्ट्र में शिवसेना कार्यकर्ता इसका विरोध कर रहे हैं। बता दें कि, तीन एफआईआर केंद्रीय मंत्री पर की गयी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। उद्वव ठाकरे (Udvav Thackeray) पर विवादित बयान देकर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) मुश्किलों में फंस गए हैं। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि नारायण को गिरफ्तार किया जा सकता है। इसको लेकर भाजपा और शिवसेना के कार्यकर्ता आमने सामने आ गए हैं। उधर, विवादित बयान को लेकर नारायण राणे के खिलाफ पूरे महाराष्ट्र में शिवसेना कार्यकर्ता इसका विरोध कर रहे हैं। बता दें कि, तीन एफआईआर केंद्रीय मंत्री पर की गयी है।

पढ़ें :- मेरे 90 सेकेंड के भाषण ने कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन में मचा दी खलबली : पीएम मोदी

बता दें कि, केंद्रीय मंत्री और भाजपा (BJP) नेता नारायण राणे (Narayan Rane) अपने विवादित बयान पर घिर गए हैं। ​नारायण राणे (Narayan Rane) ने सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को लेकर विवादित बयान (controversial statement) दिया था,​ जिसके बाद उनका जमकर विरोध हो रहा है।

इसको लेकर भाजपा (BJP) और शिवसेना  (Shiv Sena) के कार्यकर्ता भी आमने सामने हैं। गौरतलब है कि, राणे (Narayan Rane) से सोमवार को महाड में पत्रकारों ने सवाल पूछा था कि स्वतंत्रता दिवस के दिन दिए भाषण में सीएम अमृत महोत्सव या हीरक महोत्सव को लेकर शंका मे दिखे।

इस पर उन्होंने कहा था कि ठाकरे को नहीं पता कि देश को आजादी मिले हुए कितने साल हो चुके हैं। अरे हीरक महोत्सव क्या? मैं होता तो कान के नीचे लगाता। स्वतंत्रता दिवस के बारे में आपको मालूम नहीं होना चाहिए? कितनी गुस्सा दिलाने वाली बात है यह। सरकार कौन चला रहा है, यह समझ ही नहीं आ रहा है।

 

पढ़ें :- दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम,कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...