1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Narayan Rane: विवादित बयान पर घिरे नारायण राणे, नासिक में BJP दफ्तर पर पथराव

Narayan Rane: विवादित बयान पर घिरे नारायण राणे, नासिक में BJP दफ्तर पर पथराव

केंद्रीय मंत्री और भाजपा (BJP) नेता नारायण राणे (Narayan Rane) अपने विवादित बयान पर घिर गए हैं। ​नारायण राणे (Narayan Rane) ने सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को लेकर विवादित बयान (controversial statement) दिया था,​ जिसके बाद उनका जमकर विरोध हो रहा है। इसको लेकर भाजपा (BJP) और शिवसेना  (Shiv Sena) के कार्यकर्ता भी आमने सामने हैं। वहीं, इस बीच नासिक में स्थित भाजपा कार्यालय पर पत्थरबाजी की गयी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। केंद्रीय मंत्री और भाजपा (BJP) नेता नारायण राणे (Narayan Rane) अपने विवादित बयान पर घिर गए हैं। ​नारायण राणे (Narayan Rane) ने सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को लेकर विवादित बयान (controversial statement) दिया था,​ जिसके बाद उनका जमकर विरोध हो रहा है। इसको लेकर भाजपा (BJP) और शिवसेना  (Shiv Sena) के कार्यकर्ता भी आमने सामने हैं। वहीं, इस बीच नासिक में स्थित भाजपा कार्यालय पर पत्थरबाजी की गयी है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखिए

आरोप है कि ये पत्थरबाजी शिवसेना (Shiv Sena)  के कार्यकर्ताओं द्वारा की गयी है। वहीं, सांगाली में राणे के पोस्टर पर कालिख पोतने का मामला भी सामने आया है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि नासिक पुलिस राणे की गिरफ्तारी के लिए निकल गए हैं। बता दें कि, नारायण राणे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके घर के पास पहुंच गयी है।

इसको देखते हुए वहां पर भारी संख्या में शिवसेना (Shiv Sena) के कार्यकर्ता भी पहुंच गए हैं। यहां पर भी भाजपा (BJP) और शिवसेना (Shiv Sena) कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया है। हालांकि, पुलिस ने मोर्चा संभाल रही है। बता दें कि, राणे (Narayan Rane) से सोमवार को महाड में पत्रकारों ने सवाल पूछा था कि स्वतंत्रता दिवस के दिन दिए भाषण में सीएम अमृत महोत्सव या हीरक महोत्सव को लेकर शंका मे दिखे।

इस पर उन्होंने कहा था कि ठाकरे को नहीं पता कि देश को आजादी मिले हुए कितने साल हो चुके हैं। अरे हीरक महोत्सव क्या? मैं होता तो कान के नीचे लगाता। स्वतंत्रता दिवस के बारे में आपको मालूम नहीं होना चाहिए? कितनी गुस्सा दिलाने वाली बात है यह। सरकार कौन चला रहा है, यह समझ ही नहीं आ रहा है।

पढ़ें :- दूसरों को डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति है...600 वकीलों की चिट्ठी पर बोले पीएम मोदी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...