1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. कुदरत का कारनामा: महिला ने एक बार में दस बच्चों को जन्म दे कर बनाया विश्व रिकार्ड

कुदरत का कारनामा: महिला ने एक बार में दस बच्चों को जन्म दे कर बनाया विश्व रिकार्ड

दक्षिण अफ्रीका के नौ में से एक प्रांत गोटेंग की एक महिला ने दस बच्‍चों को एक साथ जन्‍म देकर विश्‍व रिकॉर्ड बनाया है। एक साथ सबसे अधिक बच्‍चों को जन्‍म देने वाली महिला का नाम गोसेम थमारा सिथोले है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

प्रिटोरिया। दक्षिण अफ्रीका के नौ में से एक प्रांत गोटेंग की एक महिला ने दस बच्‍चों को एक साथ जन्‍म देकर विश्‍व रिकॉर्ड बनाया है। एक साथ सबसे अधिक बच्‍चों को जन्‍म देने वाली महिला का नाम गोसेम थमारा सिथोले है। 37 वर्षीय सिथोले ने इन बच्‍चों को प्रिटोरिया के अस्‍पताल में जन्‍म दिया है। सिथोले ने सात लड़कों और तीन लड़कियों को जन्‍म दिया है। अब तक ये रिकॉर्ड माली की हलीमा सिसे के नाम था जिसने पिछले माह माह नौ बच्‍चों को एक साथ जन्‍म दिया था।

पढ़ें :- दूसरों को डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति है...600 वकीलों की चिट्ठी पर बोले पीएम मोदी

प्रिटोरिया न्‍यूज का कहना है कि 29 सप्‍ताह के गर्भ के बाद उसने इन बच्‍चों को जन्‍म दिया है। आईओएल न्‍यूज ने इसको अपने वेरिफाइड अकाउंट से ट्वीट भी किया है। सिथोले के पति तेबोहो तसोतेस्ती ने प्रिटोरिया न्‍यूज को बताया कि वो इसको लेकर काफी भावुक है और बेहद खुश भी है। खुशी के मारे वो कुछ कह नहीं पा रहा है।

टेंबिसा के अपने घर पर तेबोहो तसोतेस्ती कि वो अपनी प्रेग्‍नेंसी को लेकर काफी हैरान था। हालांकि, उसने ये कहा कि कुछ रीति-रिवाजों को निभाने की वजह से उसने इस खबर को बाद में उजागर किया था। उसने बताया कि डॉक्‍टरों ने इससे पूर्व सिथोले की जांच के दौरान इस बात की संभावना जताई थी कि वो एक साथ छह बच्‍चों को जन्‍म दे सकती है, लेकिन उसके बाद हुए स्‍कैन में कुछ और ही दिखाई दिया।

 

पढ़ें :- Sri Lanka PM Gunawardene:  श्रीलंका के पीएम गुणवर्धने ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग से की मुलाकात
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...