लखनऊ। मां दुर्गा का पर्व नवरात्रि इस बार 29 सितंबर 2019 से शुरू हो रहा है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग नौ रूपों की पूजा की जाती है। इन नौ शक्तियों में शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री मां हैं। नवरात्रि की शुरुआत कलश स्थापना के साथ होती है और नवमी के दिन लोग कन्या पूजन और प्रसाद खिलाने के बाद व्रत का पारण करते हैं।आज हम आपको इन नौ दिनों में कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं
नवरात्रि में कौन से दिन पहने किस रंग का कपड़ा
- पहले दिन लाल या हरे रंग के कपड़े पहनकर माता की पूजा करने से विशेष लाभ मिलेगा।
- दूसरे दिन पीला या सुनहरे रंग के कपड़े पहनकर माता की पूजा करें।
- तीसरे दिन सफेद या गुलाबी रंग के कपड़े पहनकर माता करना लाभकारी होगा।
- चौथे दिन आसमानी या जामुनी रंग के कपड़े पहनकर माता की पूजा करना शुभ होगा।
- पांचवें दिन नारंगी रंग के कपड़े पहनकर माता की पूजा करने से विशेष लाभ मिलेगा।
- छठवें दिन नीला या क्रीम रंग के कपड़े पहनकर माता की पूजा करने से मां को प्रसन्न किया जा सकता है।
- सातवें दिन लाल या सफेद रंग के कपड़े पहनकर माता की पूजा करना भी लाभकारी होगा।
- आठवें दिन हल्का हरा या पीले रंग के कपड़े पहनकर माता की पूजा करना भी लाभकारी होगा।
- नौंवें दिन पीला या लाल रंग के कपड़े पहनकर माता की पूजा करने से विशेष लाभ मिलेगा।