बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने नवरात्रि को अपने पसंदीदा त्यौहारो में से एक बताते हुए कुछ पुरानी यादो को शेयर किया है। अनिल ने इंस्टाग्राम पर 1988 में आई फिल्म तेजाब का एक सीन शेयर किया, जिसमें वह डांस करते और डांडिया बजाते नजर आ रहे हैं।
Navratri Special: बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने नवरात्रि को अपने पसंदीदा त्यौहारो में से एक बताते हुए कुछ पुरानी यादो को शेयर किया है। अनिल ने इंस्टाग्राम पर 1988 में आई फिल्म तेजाब का एक सीन शेयर किया, जिसमें वह डांस करते और डांडिया बजाते नजर आ रहे हैं।
क्लिप के कैप्शन में एक्टर ने लिखा, सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं! साल का यह समय मुझे हमेशा एन. चंद्रा द्वारा इतनी खूबसूरती से संकल्पित तेजाब के इस द्रश्य पर वापस ले जाता है। मैं यह कभी नहीं भूल सकता कि हमने कितनी आसानी और सहजता से इस पूरे सीन को शूट किया, एक रात में डांडिया का द्रश्य।
View this post on Instagram
पढ़ें :- अदिति राव हैदरी की शादी की खबर निकली झूठी, 1 पोस्ट ने मचा दी सनसनी
यह त्योहार की मेरी पसंदीदा यादों में से एक। बता दें फिल्म तेजाब में माधुरी दीक्षित भी थीं। इस फिल्म ने अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को पहला बड़ा ब्रेक दिया, जिससे वह रातोंरात स्टार बन गईं। वहीं मिस्टर इंडिया के बाद इस फिल्म ने भी अनिल कपूर की सफलता की पुष्टि की। तेजाब को एक दो तीन गाने के लिए जाना जाता है, जो जबरदस्त हिट हुई थी।