1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 1200 एकड़ में बसेगी नव्य अयोध्या, 81 देशों के धार्मिक व सांस्कृतिक दूतावास बनेंगे

1200 एकड़ में बसेगी नव्य अयोध्या, 81 देशों के धार्मिक व सांस्कृतिक दूतावास बनेंगे

अयोध्या के संपूर्ण विकास के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। अयोध्या का संपूर्ण विकास कैसे हो? इसके लिए विजन डॉक्यूमेंट भी तैयार किया जा रहा है। अयोध्या के साथ-साथ गोंडा व बस्ती जिले के कुछ क्षेत्र अयोध्या के विकास के लिए भी समाहित किए जा रहे हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

शाश्वत तिवारी

पढ़ें :- Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी के शव पहुंचने से पहले गाजीपुर में बढ़ाई की सुरक्षा व्यवस्था

लखनऊ। अयोध्या के संपूर्ण विकास के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। अयोध्या का संपूर्ण विकास कैसे हो? इसके लिए विजन डॉक्यूमेंट भी तैयार किया जा रहा है। अयोध्या के साथ-साथ गोंडा व बस्ती जिले के कुछ क्षेत्र अयोध्या के विकास के लिए भी समाहित किए जा रहे हैं।

अयोध्या में आवास विकास परिषद 1200 एकड़ में नव्य अयोध्या बनाने जा रही है। जिसमें 81 देशों के धार्मिक व सांस्कृतिक दूतावास बनाए जाएंगे। आवास विकास परिषद भारत के सभ्यता व संस्कृति से जुड़े देशों को नव्य अयोध्या में 81 प्लाट एलाट करेगा और जो देश धार्मिक दूतावास खोलने के लिए आवेदन करेगा उनको आवास विकास परिषद धार्मिक दूतावास के रूप में प्लाट को एलाट करेगा। अमेरिका, इंग्लैंड, जापान, कोरिया, इंडोनेशिया, मलेशिया, म्यांमार व श्रीलंका समेत 81 देशों को धार्मिक दूतावास के रूप में जगह दी जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...