नई दिल्ली। राष्ट्रावादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद डीपी त्रिपाठी का निधन हो गया। डीपी त्रिपाठी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 67 वर्षीय डीपी त्रिपाठी का जन्म उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में हुआ था। डीपी त्रिपाठी जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष रह चुके हैं।
डीपी त्रिपाठी ने राजनीति की शुरुआत कांग्रेस से की थी, लेकिन सोनिया गांधी के विरोध के कारण कांग्रेस छोड़कर एनसीपी में शामिल हो गए थे। डीपी त्रिपाठी के निधन पर एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने गहरा दुख जताया है। एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने ट्वीट कर कहा, ‘डीपी त्रिपाठी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुःख हुआ। वो एनसीपी के महासचिव थे।
हम सभी के मार्गदर्शक और संरक्षक थे। हम उनके परामर्श और मार्गदर्शन को याद करेंगे, जो उन्होंने उस दिन से दिया था, जिस दिन एनसीपी की स्थापना हुई थी। उनकी आत्मा को शांति मिले।’