1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Neem Benefits : किसी औषधि से कम नहीं हैं नीम की पत्तियां, जानें इसके फायदे

Neem Benefits : किसी औषधि से कम नहीं हैं नीम की पत्तियां, जानें इसके फायदे

नीम का पेड़ मानव जीवन के लिए जीवन रेखा का काम करती है। नीम के प्राकृतिक गुण जीवन की कई समस्याओं के लिए अचूक है। नीम के पत्तों का आयुर्वेदिक दवा के रूप में कई हजार सालों से उपयोग किया जा रहा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Neem Benefits : नीम का पेड़ मानव जीवन के लिए जीवन रेखा का काम करती है। नीम के प्राकृतिक गुण जीवन की कई समस्याओं के लिए अचूक है। नीम के पत्तों का आयुर्वेदिक दवा के रूप में कई हजार सालों से उपयोग किया जा रहा है। आयुर्वेद में को राजा कहा गया है।  त्वचा, बालों,गंध,मुंह की सफाई और फोड़े, फुंसी और घाव में नीम की पत्तियों का उपयोग किया जाता है।  गांव में नीम को दवाखाना कहा जाता है, जो कई बीमारियों से निजात दिलाने में कारगर सिद्ध होता है।

पढ़ें :- बेबी प्लान कर रही हैं, तो डेली खाएं ये फूड, बढ़ाएंगे आपकी फर्टिलिटी

डायबिटीज के लिए
नीम में फ्लेवोनॉयड्स और टरपेनोइड्स जैसे तत्व होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करते हैं। इसके अलावा नीम में रक्तशोधक गुण होते हैं. इनकी पत्तियों का नियमित रूप से सेवन करने से खून साफ होता है और कील, मुंहासों आदि तमाम समस्याओं से बचाव होता है।

पेट की समस्याओं का अंत
नीम में एंटीफंगल गुण होते हैं, जो शरीर में होने वाले किसी भी तरह सके इंफेक्शन से बचाते हैं। नियमित रूप से नीम की पत्तियों का सेवन करने से पेट में कीड़े होने की समस्या नहीं होती। एसिडिटी की समस्या और भूख न लगने जैसी समस्या को भी नीम की पत्तियां दूर कर सकती है। इसके सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...